Rajasthan New CM: नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan New CM) के नाम के ऐलान के बाद अब शपथग्रहण कल होना है. सरकार बदलते ही अब प्रशासनिक तौर पर भी काफी फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. ऐसा ही बदलाव अशोक गहलोत की सुरक्षा को लेकर भी कहा जा रहा है. नए मुख्यमंत्री को सुरक्षा मिल चुकी है. लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री को अभी तक जेड सुरक्षा दी गई है.
ADVERTISEMENT
ऐसे में सवाल अशोक गहलोत की सुरक्षा को लेकर भी है. गहलोत की सुरक्षा को लेकर फैसला नई सरकार को लेना है. इसी आधार पर तय होगा.
सिक्योरिटी अलर्ट मिलने के बाद बढ़ाई गई थी गहलोत की सुरक्षा
दरअसल, जब तक नए मुख्यमंत्री का शपथ कार्यक्रम नहीं होता है तो कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत रहेंगे. इसी वजह से मुख्यमंत्री की सुरक्षा भजनलाल को मिलने के साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चलते गहलोत को भी सुरक्षा दी जा रही है. गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के बाद गहलोत को लेकर एक सिक्योरिटी अलर्ट मिला था. इसके बाद उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया. गृह विभाग की अनुमति के बाद अस्थाई रूप से अशोक गहलोत को सुरक्षा दी गई है. यह सुविधा आगे भी अशोक गहलोत को मिलेगी या नहीं, यह फैसला प्रदेश में बनने वाली नई सरकार का रहेगा.
ADVERTISEMENT


