Bhajanlal Sharma: नए मुख्यमंत्री की फोटोज जमकर हो रही है वायरल, जानिए इन तस्वीरों में क्या है खास?

राजस्थान तक

• 10:34 AM • 13 Dec 2023

Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा (Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma) मुख्यमंत्री, दीया कुमारी डिप्टी सीएम और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम 15 नवंबर को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर आयोजित किया जाएगा. भजनलाल शर्मा के नाम के ऐलान के […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा (Rajasthan New CM Bhajanlal Sharma) मुख्यमंत्री, दीया कुमारी डिप्टी सीएम और प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम 15 नवंबर को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर आयोजित किया जाएगा.

Read more!

भजनलाल शर्मा के नाम के ऐलान के बाद से ही उनकी कई तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है. राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं. उनके नाम ने पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर जनता, हर किसी को चौंका दिया.

एक तस्वीर में वह बस में लटके हुए नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यह एक प्रदर्शन की दौरान की तस्वीर हैं. वहीं, एक उनकी काफी पुरानी तस्वीर भी चर्चा में है. जिसमें एक खाट और संदूक दिख रही है.

साल 2003 में वह बीजेपी के खिलाफ निर्दलीय नदबई से चुनाव लड़े थे और हार गए थे. उनके 2 बच्चे हैं, उनमें एक डॉक्टर है जो जयपुर में रहता है. भजनलाल शर्मा प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं. वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं.

क्यों हो रही है तस्वीर की चर्चा

दरअसल, इस तस्वीर में घर का बैकग्राउंड दिख रहा है. जिसमें भजनलाल और उनकी पत्नी बच्चों के साथ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों बच्चे माला पहने हुए हैं. फोटो में यह भी दिख रहा है कि भजनलाल सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं. इस तस्वीर की चर्चा इसलिए भी है क्योंकि प्रदेश के नए मुख्यमंत्री की सहजता का अंदाजा इस तस्वीर से लगाया जा रहा है.