अलवर: मंत्री संजय शर्मा ने 55 से ज्यादा वार्डों का किया दौरा, फिर बीजेपी की जीत को लेकर आखिर क्या कह गए?

न्यूज तक डेस्क

• 05:29 PM • 09 Sep 2026

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव के दौरान अलवर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशियों के समर्थन में मंत्री संजय शर्मा ने धुआंधार प्रचार किया. उन्होंने मतदाताओं से 100% मतदान करने और केंद्र व राज्य की तरह निकाय में भी बीजेपी की 'कड़ी से कड़ी' जोड़ने की अपील की.

अलवर निवासियों से मंत्री संजय शर्म ने की अपील.
अलवर निवासियों से मंत्री संजय शर्म ने की अपील.
Google CTA

Alwar Nagar Nigam Election: राजस्थान में निकाय चुनाव (नगर निगम चुनाव) के तहत मतदान प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. अलवर नगर निगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाने और उनके पक्ष में मतदान कराने के लिए राज्य सरकार के मंत्री संजय शर्मा मैदान में उतरे हैं. 55 से अधिक वार्डों का दौरा करने के बाद संजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि आगामी 14 तारीख को जब परिणाम आएंगे, तो अलवर नगर निगम में दो-तिहाई बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनेगा.

Read more!

'100% मतदान करें और बीजेपी की कड़ी से कड़ी जोड़ें'

लोकतंत्र के इस उत्सव में हर नागरिक की भागीदारी को जरूरी बताते हुए मंत्री संजय शर्मा ने अलवर शहर के मतदाता भाइयों और बहनों से शत-प्रतिशत (100%) मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और राजस्थान राज्य में भी बीजेपी की सरकार है. ऐसे में शहर और वार्डों के सर्वांगीण विकास के लिए निकाय स्तर पर भी बीजेपी का जनप्रतिनिधि चुनकर 'कड़ी से कड़ी' जोड़ने का काम मतदाताओं को अपने वोट की ताकत से करना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री मदन लाल जी के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों में हुए विकास कार्यों के आधार पर जनता से आशीर्वाद मांगा.

ईवीएम खराबी और फर्जी वीडियो की अफवाहों पर ये बोले

मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और छिटपुट घटनाओं के सवालों पर संजय शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि कई जगह फर्जी या भ्रम फैलाने वाले वीडियो चलाए जा रहे हैं, जैसे जोधपुर का पुराना वीडियो अलवर का बताकर शेयर कर दिया गया. इसके अलावा, मतदान के शुरुआती दौर में जिन जगहों पर ईवीएम मशीनें खराब हुई थीं, उन्हें प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बदल दिया और वोटिंग दोबारा शुरू कराई.

यह पढ़ें: Rajasthan Nikay Chunav 2026: वोट के लिए प्रत्याशी ने महिला के छूए पैर और धोने लगा बर्तन, Video वायरल

'वोट के लिए आपस में न झगड़ें, शांतिपूर्ण तरीके से करें मतदान'

संजय शर्मा ने अलवर शहर की जनता से शांति बनाए रखने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन हम सभी को इसी शहर में आपस में भाईचारे के साथ रहना है. इसलिए वोट देने के अधिकार का प्रयोग बिना किसी विवाद या झगड़े के शांतिपूर्ण ढंग से करें. उन्होंने भरोसा जताया कि अलवर की जनता भारतीय जनता पार्टी के 'कमल के फूल' का बटन दबाकर बीजेपी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाएगी.

यह भी पढ़ें: कलाकंद के साथ 500 के नोट! अलवर में मतदान से ठीक पहले वायरल VIDEO ने मचाई हलचल