live blog active
लाइव

Rajasthan Nagar Nigam Result 2026 Live: 10 नगर निगमों में मतगणना हुई शुरू, 723 उम्मीदवार के भाग्य का होगा फैसला

न्यूज तक डेस्क

14 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 14 2026 8:23 AM)

Rajasthan Nagar Nigam Result 2026 Live: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों में वोटों की गिनती जारी है. 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है. जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर समेत 10 नगर निगमों के रुझानों पर नजर है. BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Google CTA
Rajasthan Nikay Chunav Result
Rajasthan Nikay Chunav Result

Rajasthan Nagar Nigam Result 2026 Live: राजस्थान के 10 नगर निगमों में किसका बोर्ड बनेगा, इसका फैसला आज होगा. प्रदेश के 309 शहरी निकायों के 10,167 वार्डों के लिए हुई वोटिंग के बाद सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, पाली, अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम शामिल हैं. कुल 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होना है.

Read more!

ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
 

  • 08:23 AM • 14 Sep 2026

    उदयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 से भी कांग्रेस जीती

    उदयपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बढ़त का सिलसिला जारी है. वार्ड नंबर 1 के बाद अब वार्ड 17 से भी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है.

  • 08:20 AM • 14 Sep 2026

    उदयपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 1 से कांग्रेस का खाता खुला, संजय शर्मा जीते  

    उदयपुर नगर निगम चुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच पहला नतीजा सामने आ गया है. वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अपना खाता खोल लिया है. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने विजय हासिल की है. 

  • 08:17 AM • 14 Sep 2026

    जयपुर नगर निगम चुनाव: 150 वार्डों की मतगणना शुरू, दोपहर तक आएंगे सभी नतीजे

    जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों की मतगणना शुरू हो चुकी है. सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में वोटों की गिनती की जा रही है, जहां कुल 723 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. मतगणना के लिए 15 कमरों में 150 टेबल लगाई गई हैं. पहले डाक मतपत्र (बैलेट पेपर) गिने जा रहे हैं, जिसके बाद EVM के वोटों की गिनती होगी. दोपहर करीब 11 बजे तक सभी वार्डों के अंतिम नतीजे आने की उम्मीद जताई जा रही है. राजनीतिक इतिहास के लिहाज से जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पलड़ा भारी रहा है, हालांकि 2020 में जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस ने निर्दलीयों की मदद से अपना बोर्ड बनाया था. ऐसे में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.

  • 07:59 AM • 14 Sep 2026

    जोधपुर में इस बार क्या होगा, कुछ देर में रुझान

    पिछली बार कांग्रेस और बीजेपी ने एक-एक बोर्ड बनाया था. जोधपुर में 2020 के नगर निगम चुनाव दो अलग-अलग निगमों में कराए गए थे. शहर को जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण दो हिस्सों में बांटकर चुनाव हुआ था. दोनों निगमों को मिलाकर औसत मतदान 60.7 फीसदी रहा था. जोधपुर उत्तर में 62.64 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां कुल 80 वार्डों में से कांग्रेस ने 53 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाया था. बीजेपी को बाकी सीटों पर बढ़त मिली थी. वहीं जोधपुर दक्षिण में 58.76 फीसदी मतदान हुआ था. यहां बीजेपी ने 80 में से 43 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाया था. कांग्रेस ने 23 वार्ड जीते थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 14 वार्ड गए थे. इस तरह पिछले चुनाव में जोधपुर के दोनों निगमों में एक-एक बोर्ड कांग्रेस और बीजेपी के पास गया था. अब आज के नतीजों से तय होगा कि इस बार जोधपुर की सियासी तस्वीर किसके पक्ष में जाती है.

  • 07:29 AM • 14 Sep 2026

    पिछली बार कांग्रेस और बीजेपी ने जीता था एक-एक नगर निगम

    जयपुर में पिछले नगर निगम चुनाव 2020 में दो अलग-अलग निगमों में हुए थे. उस समय जयपुर हेरिटेज और जयपुर ग्रेटर के लिए कुल 250 वार्डों में चुनाव कराया गया था. दोनों निगमों को मिलाकर औसत मतदान करीब 57.5 फीसदी रहा था. इस बार जयपुर में निगमों का पुनर्गठन होने के बाद 150 वार्डों में चुनाव हुआ है. ऐसे में आज आने वाले नतीजों से तय होगा कि जयपुर में इस बार किस पार्टी का बोर्ड बनता है जयपुर हेरिटेज के 100 वार्डों में 58.31 फीसदी वोटिंग हुई थी. यहां कांग्रेस ने 47 वार्ड जीते थे, जबकि बीजेपी को 42 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 11 वार्ड मिले थे. निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस ने हेरिटेज में बोर्ड बनाया था. वहीं जयपुर ग्रेटर के 150 वार्डों में 57.82 फीसदी मतदान हुआ था. बीजेपी ने यहां 88 वार्ड जीतकर बोर्ड बनाया था. कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मिलकर 49 वार्ड जीते थे.

  • 07:27 AM • 14 Sep 2026

    10 नगर निगमों में 854 वार्डों की काउंटिंग

    जयपुर समेत राजस्थान के 10 नगर निगमों में पार्षद चुनाव के नतीजे आज आएंगे. सभी 854 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सबसे ज्यादा वार्ड और उम्मीदवार जयपुर नगर निगम में हैं. यहां कुल 723 उम्मीदवार मैदान में हैं.अलवर, भीलवाड़ा और पाली में नगर निगम बनने के बाद यह पहला पार्षद चुनाव है. इससे इन तीनों शहरों के नतीजों पर भी खास नजर रहेगी. वोटिंग की बात करें तो 10 नगर निगमों में सबसे ज्यादा मतदान भरतपुर में 73.68 फीसदी हुआ था. जोधपुर में 71.95 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी.