Rajasthan: साइबर क्राइम में अब राजस्थान टॉप पर, भरतपुर जिला बना नंबर-1, कुख्यात जामताड़ा को पछाड़ा

राजस्थान तक

28 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 28 2023 4:48 AM)

Cyber Crime City Bharatpur: देशभर में साइबर क्राइम (Cyber Crime) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. साइबर क्राइम के रूप में कुख्यात झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) के बाद अब राजस्थान के भरतपुर जिला (Bharatpur) ने जामताड़ा का स्थान ले लिया है.यह दावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में शुरू स्टार्टअप ने अपने अध्ययन में किया […]

Rajasthan: साइबर क्राइम में अब राजस्थान टॉप पर, भरतपुर जिला बना नंबर-1, कुख्यात जामताड़ा को पछाड़ा
Rajasthan: साइबर क्राइम में अब राजस्थान टॉप पर, भरतपुर जिला बना नंबर-1, कुख्यात जामताड़ा को पछाड़ा
Google CTA

Cyber Crime City Bharatpur: देशभर में साइबर क्राइम (Cyber Crime) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. साइबर क्राइम के रूप में कुख्यात झारखंड के जामताड़ा (Jamtara) के बाद अब राजस्थान के भरतपुर जिला (Bharatpur) ने जामताड़ा का स्थान ले लिया है.यह दावा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में शुरू स्टार्टअप ने अपने अध्ययन में किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि साइबर अपराध के केंद्र के रूप में कुख्यात जामताड़ा और नूंह का स्थान भरतपुर और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले ने ले लिया है.

Read more!

आईआईटी कानपुर के एक स्टार्ट-अप की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के भरतपुर और उत्तर प्रदेश के मथुरा ने भारत में साइबर अपराध के कुख्यात हॉटस्पॉट के रूप में झारखंड के जामताड़ा और हरियाणा के नूंह की जगह ले ली है. अध्ययन से यह भी पता चला कि शीर्ष के 10 जिले सामूहिक रूप से देश में 80 प्रतिशत साइबर अपराधों को अंजाम देते हैं.

टॉप-10 जिले में 80 प्रतिशत साइबर अपराध में शामिल

एफसीआरएफ ने दावा किया कि भरतपुर (18 प्रतिशत), मथुरा (12 प्रतिशत), नूंह (11 प्रतिशत), देवघर (10 प्रतिशत), जामताड़ा (9.6 प्रतिशत), गुरुग्राम (8.1 प्रतिशत), अलवर (5.1 प्रतिशत), बोकारो (2.4 प्रतिशत), कर्मा टांड (2.4 प्रतिशत) और गिरिडीह (2.3 प्रतिशत) भारत में साइबर अपराध के मामलों में शीर्ष पर हैं. जहां से सामूहिक रूप से 80 प्रतिशत साइबर अपराधों को अंजाम दिया जाता है.

10 जिलों पर किया विश्लेषण

आईआईटी-कानपुर के स्टार्टअप, फ्यूचर क्राइम रिसर्च फाउंडेशन (एफसीआरएफ) ने अपनी नई रिपोर्ट ‘ए डीप डाइव इनटू साइबर क्राइम ट्रेंड्स इम्पैक्टिंग इंडिया’ में इन निष्कर्षों का उल्लेख किया है. एफसीआरएफ के सह संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने बताया, हमारा विश्लेषण भारत के 10 जिलों पर केंद्रित था. जहां से सबसे अधिक साइबर अपराध को अंजाम दिया जाता है. इन जिलों में साइबर अपराध के प्रमुख कारकों को समझना प्रभावी रोकथाम और खत्म करने की रणनीति तैयार करने के लिए आवश्यक है.

भरतपुर: पुलिस अधिकारी का थाने में महिला संग ये सब करते फोटो Viral, हुई कार्रवाई