Rajasthan Opinion Poll: हनुमान बेनीवाल को किस पार्टी से करना चाहिए गठबंधन? सर्वे में मिला ये जवाब

राजस्थान तक

28 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 31 2023 8:09 AM)

Rajasthan Opinion Poll 2023: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से पहले कांग्रेस या बीजेपी में से किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. लेकिन जब इस बात को लेकर सर्वे किया गया तो लोगों ने अपनी राय रखी. […]

गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक तो हनुमान बेनीवाल ने दी ये खुली चुनौती
गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक तो हनुमान बेनीवाल ने दी ये खुली चुनौती
Google CTA

Rajasthan Opinion Poll 2023: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) से पहले कांग्रेस या बीजेपी में से किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. लेकिन जब इस बात को लेकर सर्वे किया गया तो लोगों ने अपनी राय रखी. सबसे ज्यादा लोगों का मानना है कि हनुमान बेनीवाल को बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहिए.

Read more!

एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, 48 प्रतिशत लोगों का मानना है कि हनुमान बेनीवाल को बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहिए. 26 प्रतिशत लोग कांग्रेस और 10 प्रतिशत लोग आम आदमी पार्टी के साथ बेनीवाल को देखना चाहते हैं. वहीं 16 प्रतिशत लोगों ने बताया कि इस मामले में उन्हें कुछ पता नहीं है.

39 फीसदी लोग सरकार के कामकाज से संतुष्ट
सर्वे में भाग लेने वाले लोगों से यह भी पूछा गया कि वे वर्तमान गहलोत सरकार के कामकाज से कितने संतुष्ट हैं. इस सवाल के जवाब में 39 फीसदी लोगों ने बताया कि वे सरकार के कामकाज से बहुत संतुष्ट हैं. इसके अलावा 36 फीसदी लोग कम संतुष्ट और 24 फीसदी सरकार के काम से असंतुष्ट हैं. इसके अलावा 1 फीसदी लोगों ने माना कि इसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है.

सर्वे में 14000 से ज्यादा लोगों ने लिया भाग
ABP न्यूज़ सी वोटर सर्वे ने राजस्थान के चुनाव का पहला ओपिनियन पोल किया है. इसमें 14085 लोगों से राजस्थान के विभिन्न मुद्दों पर राय ली गई. यह सर्वे 25 जुलाई तक किया गया है जिसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ें: सर्वे: राजस्थान में आज की तारीख में हो जाए चुनाव तो कौन बनेगा CM?