Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, मंत्री जोगाराम पटेल ने तारीख बताई! जानें कब होगा मतदान

राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है. मंत्री जोगाराम पटेल के अनुसार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. सरकार ने संकेत दिया है कि पंचायत चुनाव 15 अप्रैल के आसपास कराए जा सकते हैं.

Rajasthan Panchayat Election 2026
Rajasthan Panchayat Election 2026

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि पंचायत चुनाव अप्रैल महीने में कराए जा सकते हैं. जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Read more!

मंत्री ने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को राजनीतिक आरक्षण से जुड़ी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. यह रिपोर्ट Rajasthan OBC Commission द्वारा तैयार की जा रही है. जैसे ही आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा, चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि चुनाव 15 अप्रैल के आसपास कराए जा सकते हैं.

ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट का इंतजार

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव कराने में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा है. कोर्ट के आदेश के अनुसार ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण देने के लिए आयोग की रिपोर्ट जरूरी है. इसलिए राज्य सरकार आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट मिलते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा.

चुनाव में देरी के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में ओबीसी आयोग का गठन नहीं किया था. इसी वजह से चुनाव प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं हो सकी.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के बाद मई 2025 में आयोग का गठन किया और अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जैसे ही रिपोर्ट मिलेगी, पंचायत चुनाव कराने में कोई देरी नहीं होगी.

    follow google news