राजस्थान: कांग्रेस-BJP के 44 फीसदी विधायकों को दोबारा नहीं चुनना चाहते लोग- सर्वे

राजस्थान तक

• 01:04 PM • 01 Sep 2023

Survey report regarding Rajasthan assembly elections: राजस्थान (rajasthan news) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) करीब आते ही पार्टियों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है. कांग्रेस (congress) पार्टी में टिकट बंटवारे की तैयारियों के बीच हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल भी दिखने लगा है. टिकट कटने के डर से वर्तमान विधायक अभी से पार्टी […]

राजस्थान: कांग्रेस-BJP के 44 फीसदी विधायकों को दोबारा नहीं चुनना चाहते लोग- सर्वे
राजस्थान: कांग्रेस-BJP के 44 फीसदी विधायकों को दोबारा नहीं चुनना चाहते लोग- सर्वे
Google CTA

Survey report regarding Rajasthan assembly elections: राजस्थान (rajasthan news) में विधानसभा चुनाव (assembly elections) करीब आते ही पार्टियों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है. कांग्रेस (congress) पार्टी में टिकट बंटवारे की तैयारियों के बीच हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप का माहौल भी दिखने लगा है. टिकट कटने के डर से वर्तमान विधायक अभी से पार्टी के हार जाने की तरफ इशारा कर रहे हैं. इस बीच दैनिक भास्कर के ऐप सर्वे में ये बात सामने आई है कि राजस्थान के लोग 44 फीसदी वर्तमान विधायकों को दोबारा उम्मीदवार के रूप में नहीं देखना चाहते हैं. पब्लिक द्वारा रिजेक्ट हुए विधायकों में बीजेपी (BJP) के 50 और कांग्रेस के 40 फीसदी विधायक हैं.

Read more!

गौरतलब है कि साल के आखिर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव से पहले सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़ों से राजनीतिक पार्टियों की टेंशन बढ़ गई है. इससे टिकट बंटवारे में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना बढ़ सकती है.

28 में से 19 मंत्रियों को दोबारा उम्मीदवार देखना चाहती है जनता

सर्वे में राजस्थान की जनता ने बताया कि वह प्रदेश सरकार के 28 मंत्रियों में से 19 मंत्रियों को दोबारा उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती है. वहीं 9 मंत्री ऐसे हैं जिन्हें जनता दोबारा उम्मीदवार के रूप में नहीं देखना चाहती. गौरतलब है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुल 29 मंत्री हैं. लेकिन पिछले दिनों मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त करने के चलते मंत्रिमंडल में एक सीट खाली है.

बीजेपी के 41 पूर्व विधायक भी बने लोगों की पसंद

जनता ने सर्वे में बताया कि वह बीजेपी के 50% यानी 35 विधायकों को दोबारा उम्मीदवार के रूप में नहीं देखना चाहती. वहीं कांग्रेस के 40 प्रतिशत यानी 43 विधायक ऐसे हैं जिन्हें जनता दोबारा उम्मीदवार के रूप में पसंद नहीं करती. लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि बीजेपी के 41 पूर्व विधायकों को जनता उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती है. वहीं कांग्रेस के ऐसे 21 पूर्व विधायक हैं जिन्हें जनता पसंद कर रही है.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Opinion Poll 2024: राजस्थान में किस पार्टी को कितनी मिलेगी सीटें? सर्वे में आएं चौंकाने वाले नतीजे