राजस्थान पुलिस महकमे ने मिलकर बनाई फिल्म, पहली बार पर्दे पर एक्टिंग करते दिखेंगे असली पुलिसकर्मी

राजस्थान तक

• 07:39 AM • 24 May 2023

The Informers Police Mitra Film: राजस्थान पुलिस महकमे ने मिलकर ऐसी फिल्म बनाई है जिसमें पर्दे पर असली पुलिसकर्मी एक्टिंग करते नजर आएंगे. कल्याण स्टूडियो कपासन के बैनर तले बनी इस राजस्थानी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. ट्रेलर में पुलिस और आम जनता के बीच की कशमश दिखाई दे रही है कि कैसे […]

राजस्थान पुलिस महकमे ने मिलकर बनाई फिल्म, पहली बार पर्दे पर एक्टिंग करते दिखेंगे असली
राजस्थान पुलिस महकमे ने मिलकर बनाई फिल्म, पहली बार पर्दे पर एक्टिंग करते दिखेंगे असली
Google CTA

The Informers Police Mitra Film: राजस्थान पुलिस महकमे ने मिलकर ऐसी फिल्म बनाई है जिसमें पर्दे पर असली पुलिसकर्मी एक्टिंग करते नजर आएंगे. कल्याण स्टूडियो कपासन के बैनर तले बनी इस राजस्थानी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. ट्रेलर में पुलिस और आम जनता के बीच की कशमश दिखाई दे रही है कि कैसे पुलिस आमजन के सहयोग से अपराध जगत पर हावी होती है. इसी की कहानी है ‘द इंफॉर्मर्स पुलिस मित्र’।

Read more!

इस फिल्म को राजस्थान पुलिस के इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह राजवत ने लिखा है. साथ ही उन्होंने इस फिल्म में लीड रोल भी निभाया है. फिल्म का निर्देशन प्रवीण वैद ने किया है.

इस फिल्म के सभी कलाकार पुलिस महकमे में हैं कार्यरत
‘द इंफॉर्मर्स पुलिस मित्र’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फिल्म में कोई भी कलाकार किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है. क्योंकि इसमें जितने भी कलाकार हैं वे सभी इस समय पुलिस महकमे में कार्यरत है. यहां तक कि फिल्म की सभी लोकेशन भी रियल हैं.

‘द इंफॉर्मर्स पुलिस मित्र’ पूरे समाज को क्राइम मुक्त करने की एक पहल है जिससे देश का हर एक नागरिक जिम्मदार बने सके और पुलिस के साथ एक मित्र की तरह काम करे. जहां कोई अपराध या कोई गलत काम हो रहा है उसके प्रति जागरूक हो और पुलिस की मदद करे.

इस फिल्म को बहुत ही कम बजट के साथ बनाया गया है. फिल्म में सभी लोकेशन पर जो भी लोग नजर आ रहे हैं वे सभी गांव के लोग ही हैं जिन्हें एक्टिंग का ए भी नहीं आता है. वे सभी नेचुरली जैसे बातचीत करते हैं वैसे ही वे फिल्म में नजर आ रहे हैं. साथ ही इसमें जो पत्रकार हैं वे भी असली पत्रकार हैं. फिल्म में कई ऐसी रोचक घटनाएं है जिन्हें देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह जाएंगे.

फिल्म निर्माण में इन लोगों ने निभाई भूमिका
कल्याण स्टूडियो कपासन प्रस्तुत ‘द इंफॉर्मर्स पुलिस मित्र’ को पुलिस इंस्पेक्टर हिमांशु सिंह राजवत ने लिखा है. इसके साथ हिमांशु इसके निर्माता, स्टोरी, डायलॉग और फिल्म का लीड रोल भी निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन, स्क्रीनप्ले एंड एक्शन प्रवीण वैध, एसोसिएट डिरेक्टर प्रीतम एंड रोहिणी जेंडे, डीओपी राज मालुसरे, मेकअप संदेश खंबे, पोस्टर डिजाइन प्रशांत शिंकरे, एडिटर राजेश शाह, डीआई इंद्रदेव यादव, साउंड मिक्सिंग कृष्णा विश्वकर्मा, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो, विषय आभार दिनेश एमएन (आईपीएस), दीपक भार्गव (आईपीएस), टाइगर 4 सिक्योरिटी और प्रचारक ब्रजेश मेहर (ड्राइव डिजिटल) हैं.

यह भी पढ़ें: मोदी को सिडनी में याद आई जयपुर की जलेबी और चाट, ऑस्ट्रेलिया के पीएम से बोले- आप जरूर लीजिए स्वाद