Rajasthan Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज जाट नेता ज्योति मिर्धा ने थामा बीजेपी का हाथ

राजस्थान तक

11 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 11 2023 8:17 AM)

Jyoti Mirdha Joins BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023)  से पहले कांग्रेस (Rajasthan Congress) को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि कांग्रेस की दिग्गज नेता ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha) ने आज बीजेपी का हाथ थाम लिया है. ज्योति मिर्धा ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में भाजपा ज्वॉइन की है. उन्हें राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह […]

Rajasthan Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज जाट नेता ज्योति मिर्धा ने थामा बीजेपी का हाथ
Rajasthan Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज जाट नेता ज्योति मिर्धा ने थामा बीजेपी का हाथ
Google CTA

Jyoti Mirdha Joins BJP: राजस्थान में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Election 2023)  से पहले कांग्रेस (Rajasthan Congress) को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि कांग्रेस की दिग्गज नेता ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha) ने आज बीजेपी का हाथ थाम लिया है. ज्योति मिर्धा ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में भाजपा ज्वॉइन की है. उन्हें राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी ज्वॉइन करवाई है. जाट नेताओं में ज्योति मिर्धा की बड़ी नेताओं में गिनती होती है.

Read more!

विधानसभा चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि पश्चिमी राजस्थान में जाट नेता के तौर पर मिर्धा परिवार मजबूत पकड़ रखता है. आपको बता दें ज्योति मिर्धा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती है.  चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए यह बुरी खबर है, क्योंकि जाट नेता के तौर पर मिर्धा परिवार कांग्रेस में मजबूत पकड़ रखता है. ज्योति मिर्धा नागौर से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीती थी. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में वह हनुमान बेनीवाल से हार गई थी. लेकिन अब जाट वोटर को साधने के लिए बीजेपी ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है.

भाजपा ज्वॉइन करने के बाद क्या बोली ज्योति

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद मिर्धा ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश और प्रदेश की परिस्थितियां बदली और पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की साख दुनिया भर में बढ़ी लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके विपरीत चली गई. उन्होंने कहा कि पार्टी में हमारी बात कभी सुनी जाती थी और कभी नहीं, क्योंकि कांग्रेस अपने लक्ष्य से भटक गई है. ज्योति ने कहा कि राजस्थान में महिला अत्याचार, कानून व्यवस्था को लेकर कई लोग घुटन महसूस कर रहे थे जिसके बाद कांग्रेस छोड़ने का मन बनाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का काम करूंगी और राजस्थान में मजबूत सरकार लाने के लिए अथक प्रयास करूंगी.

सियासी किस्से: राजस्थान का ऐसा CM जो सरकारी बंगले में नहीं बल्कि दोस्त के मकान में रहा