Rajasthan Politics: गहलोत के करीबी नेता बोले- गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ क्यों चुप हैं सचिन पायलट 

अशोक शर्मा

• 07:33 AM • 22 May 2023

Rajasthan Politics: पाली के पूर्व सांसद व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी नेता बद्रीराम जाखड़ ने एक बार फिर सचिन पायलट को लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट द्वारा जन संघर्ष यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि दुख की बात है कि हमारे राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उप […]

CM गहलोत का बड़ा फैसला: लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
CM गहलोत का बड़ा फैसला: लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Google CTA

Rajasthan Politics: पाली के पूर्व सांसद व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद करीबी नेता बद्रीराम जाखड़ ने एक बार फिर सचिन पायलट को लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट द्वारा जन संघर्ष यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि दुख की बात है कि हमारे राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री रहने के बाद पार्टी के लिए जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं कि पार्टी में भ्रष्टाचार है और हेमाराम जी बोल रहे हैं कि भ्रष्टाचार है.

Read more!

जाखड़ ने मंत्री हेमाराम पर तंज कसते हुए कहा कि आप मंत्रिमंडल में मंत्री बन कर क्यों बैठे हो? आपको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. आप लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि यह सरकार भ्रष्ट है तो मंत्रिमंडल में क्यों बैठे हैं और जांच की बात कर रहे हैं.

किसकी जांच करवाना चाहते हैं?

पूर्व सांसद ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं आखिर जांच किसकी करवा रहे हैं, वह जानकारी में नहीं है. वसुंधरा राजे के मामले में तो पहले ही जांच हो चुकी है. विधायक चेतन डूडी के बयान को लेकर कहा कि बिलकुल सही बयान दिया है. वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ सचिन पायलट क्यों नहीं बोल रहे हैं? सचिन पायलट पार्टी में रहेंगे नहीं और अगर रहे तो पार्टी को नुकसान होगा.

पायलट को सोचना चाहिए 

जाखड़ ने कहा कि सचिन पायलट को सोचना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी हमारी मां है और मां को हम ऐसे बोल रहे हैं बहुत बड़ी दुख की बात है. कांग्रेस पार्टी में सचिन पायलट काफी बड़े पदों पर रहे हैं, साथ ही पायलट के पिता जो भी कांग्रेस के बड़े पदों पर रहे हैं. यही नहीं उनकी माता भी कांग्रेस में सांसद रही हैं उसी कांग्रेस पार्टी को पायलट खराब बता रहे हैं. पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.