Rajasthan Politics: 'INDIA' छोड़कर 'NDA' में जाएंगे हनुमान बेनीवाल? सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया

Rajasthan Politics: राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में 10 वर्षों बाद कांग्रेस ने वापसी की है. कांग्रेस ने गठबंधन के साथ 11 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस जीत से पार्टी में जोश आ गया है. तो दूसरी तरफ कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी पार्टी के बीच खटास की खबरें सामने आ रही है. नागौर सीट से आरएलपी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ.

'INDIA' छोड़कर 'NDA' में जाएंगे हनुमान बेनीवाल? सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया
'INDIA' छोड़कर 'NDA' में जाएंगे हनुमान बेनीवाल? सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया

राजस्थान तक

follow google news

Rajasthan Politics: राजस्थान में इस लोकसभा चुनाव में 10 वर्षों बाद कांग्रेस ने वापसी की है. कांग्रेस ने गठबंधन के साथ 11 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस जीत से पार्टी में जोश आ गया है. तो दूसरी तरफ कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ी पार्टी के बीच खटास की खबरें सामने आ रही है. नागौर सीट से आरएलपी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ. इस पर बीजेपी की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को हार का मुंह देखना पड़ा तो हनुमान बेनीवाल दूसरी बार लगाातार यहां से जीतने में कामयाब रहे. 

Read more!

लेकिन अब बेनीवाल की नाराजगी सामने आ रही है. हनुमान बेनीवाल का कहना का है, हमारी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन इंडिया गठबंधन की दो मीटिंग हो चुकी लेकिन उनको नहीं बुलाया गया. मीटिंग में नहीं बुलाने पर बेनीवाल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. वहीं इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ने और एनडीए में जाने के सवाल पर बेनीवाल ने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन की मीटिंग में ना बुलाए जाने से नाराज हूं. लेकिन मै गठबंधन छोड़कर नहीं जा रहा हूं.

पायलट ने भी दी प्रतिक्रिया

बेनीवाल के एनडीए में जाने की अटकलों के बीच सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. नहीं जाएंगे. वह इंडिया गठबंधन में ही रहेंगे. पायलट ने कहा आने वाला समय इंडिया गठबंधन का है. और इसमें शामिल दलों का है. उन्होंने कहा कि अगर आप लोकसभा चुनाव का आंकलन करेंगे तो पाएंगे कि लोगों ने सरकार के खिलाफ वोट किया है. भाजपा के पहले 303 सांसद थे जो इस बार 60 से 70 कम हो गए.

    follow google news