राजस्थान: BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट वायरल! पार्टी ने ट्वीट कर बताई सच्चाई

राजस्थान तक

• 04:48 PM • 11 Oct 2023

Rajasthan BJP Candidate List 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में पार्टी ने अपने 41 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में बीजेपी ने 7 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारकर प्रदेश को चौंका दिया है. […]

BJP में नहीं थम रहा बगावत का सिलसिला, सांसद को टिकट मिलने पर 6 मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
BJP में नहीं थम रहा बगावत का सिलसिला, सांसद को टिकट मिलने पर 6 मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
Google CTA

Rajasthan BJP Candidate List 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में पार्टी ने अपने 41 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में बीजेपी ने 7 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारकर प्रदेश को चौंका दिया है. अब सोशल मीडिया पर बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची वायरल वायरल हो रही है. इस वायरल सूची पर पार्टी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Read more!

राजस्थान बीजेपी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “Fake List Alert ! भाजपा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची की प्रतीक्षा अभी जारी रखिए. माना हमारे जिताऊ कैंडिडेट्स की प्रतीक्षा पूरा राजस्थान कर रहा है. लेकिन हमको नक्कालों से सावधान रहना है.”

फर्जी लिस्ट में कांग्रेसी नेता का नाम भी है शामिल

वायरल सूची को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें शाहपुरा को भी शाहापुरा लिखा गया है. यहां से पिछले चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष यादव रहे थे. बीजेपी की इस फर्जी लिस्ट में उन्हें भी उम्मीदवार बताया गया है. वहीं लिस्ट में सिविल लाइंस से रेखा राठौड़ का नाम है. जबकि बीजेपी नेता का नाम राखी राठौड़ है.

कांग्रेस की पहली लिस्ट का भी है बेसब्री से इंतजार

कांग्रेस ने फिलहाल विधानसभा चुनाव के लिए कोई भी लिस्ट जारी नहीं की है. ऐसे में लोगों को कांग्रेस की पहली सूची का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग कांग्रेस उम्मीदवारों की भी फर्जी लिस्ट को शेयर कर तमाम तरह के दावे कर रहे हैं. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने ऐसी सभी लिस्ट को सिरे से खारिज कर दिया है. वहीं सीएम गहलोत ने बताया है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट 18 अक्टूबर तक फाइनल होगी.

यह भी पढ़ें: राजवी के झूठ का सबूत आया! Video में कहते दिखे– मुगलों के आगे घुटने टेकने वाले परिवार पर BJP मेहरबान