Rajasthan: जीरे के भाव ने बनाया नया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक के हाई रेट पर पहुंचा, किसानों की बल्ले-बल्ले

Kesh Ram

25 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 25 2023 5:18 AM)

Rajasthan: प्रदेश भर में बढ़ती जीरे की मांग ने एक बार फिर नागौर (Nagaur Merta) के किसानों को निहाल कर दिया है. दरअसल नागौर जिले के मेड़ता के विशिष्ट कृषि उपज मंडी में जीरे (Jeera Rate) के भाव ने शनिवार को जोरदार उछाल मारी है, एक ही दिन में जीरा ₹62350 प्रति क्विंटल पहुंच गया […]

Rajasthan: जीरे के भाव ने बनाया नया बड़ा रिकॉर्ड, गोल्ड के भाव से ऊपर आया रेट, किसान खुश
Rajasthan: जीरे के भाव ने बनाया नया बड़ा रिकॉर्ड, गोल्ड के भाव से ऊपर आया रेट, किसान खुश
Google CTA

Rajasthan: प्रदेश भर में बढ़ती जीरे की मांग ने एक बार फिर नागौर (Nagaur Merta) के किसानों को निहाल कर दिया है. दरअसल नागौर जिले के मेड़ता के विशिष्ट कृषि उपज मंडी में जीरे (Jeera Rate) के भाव ने शनिवार को जोरदार उछाल मारी है, एक ही दिन में जीरा ₹62350 प्रति क्विंटल पहुंच गया है. यह अब तक का सबसे मंहगा जीरे बिकने का रिकॉर्ड है.

Read more!

पिछले 2 माह पहले मेड़ता की इस ही मंडी में जीरे का भाव ₹61351 बिका था और शनिवार को मेड़ता की मंडी में ₹62350 प्रति क्विंटल बिका है. जीरे की मांग अधिक होने के चलते जीरा मंडी में कम पहुंच रहा है, इसलिए एक बार फिर जीरे के भाव ने जमकर उछाल मारी है.

2 महीने से जीरे के दाम में तेजी

आपको बता दें कि यह क्रम पिछले 2 माह से जारी है. जो 2 माह पहले 61,351 थे. उसके बाद एक बार फिर ₹45000 प्रति क्विंटल जीरा पहुंच गया. धीरे-धीरे शनिवार को ₹62350 प्रति क्विंटल जीरा पहुंच गया. बड़ी बात यह है कि अब किसान भाव के कारण है जीरे को मंडी तक नहीं पहुंचा रहे हैं, जिसके चलते भाव अच्छे मिल रहे हैं. कुल मिलाकर बात करें तो एक ही दिन में भाव की बढ़ोतरी होना अपने आप में एक बड़ी बात है. इस सीजन में जीरे के भाव आसमान पर हैं और किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है.

जीरे की भारी डिमांड

व्यापारी नरेंद्र गोदारा निवासी खेराट ने बताया कि बाजार में जीरे की भारी डिमांड है. डिमांड के मुताबिक जीरा बाजार में नहीं पहुंच रहा है और जिसके कारण जीरे के भाव शनिवार को ₹62350 प्रति क्विंटल बिका है. वहीं आगामी दिनों में जीरे के भाव में और भारी बढ़ोतरी भाव में गिरावट भी आ सकती है.