शीतलहर का साया, राजस्थान में 5 दिसंबर को इन जिलों में कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट जारी!

न्यूज तक डेस्क

05 Dec 2025 (अपडेटेड: Dec 5 2025 12:45 PM)

Rajasthan Weather 5th December 2025: राजस्थान में 5 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. उत्तरी राजस्थान, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू होते ही राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है. खासकर उत्तरी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में पारा तेजी से गिरा है, जिससे सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. लेकिन उत्तरी भागों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनने की संभावना है, जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Read more!

शीतलहर का अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा.हालांकि, 5 दिसंबर को राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज होने की संभावना है. विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र में 5 और 6 दिसंबर को कहीं-कहीं शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है.

ऐसे में इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय भीषण ठंड महसूस की जाएगी. राज्य के शेष अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

सर्दी के आगे बेबस कई जिले

पिछला 24 घंटों में कई जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में आ चुके हैं. जहां पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर जिला 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं फतेहपुर (AWS) 2.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया.

राज्य के प्रमुख जिलों में दर्ज किए गए न्यूनतम और अधिकतम तापमान 

  •  फतेहपुर (AWS): 2.2 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
  •  लूणकरनसर (AWS): 2.9 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम)
  •  सीकर: 3.8 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 24.0 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  चूरू: 4.7 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 25.6 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  अलवर: 5.0 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 24.4 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  पिलानी: 5.4 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 25.5 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  जयपुर: 10.7 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 25.5 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  अजमेर: 11.1 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 25.5 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  कोटा: 12.8 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 26.5 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  बीकानेर: 8.2 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 25.8 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  जोधपुर शहर: 13.7 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 28.4 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  बाड़मेर: 14.0 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 29.8 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)
  •  चित्तौड़गढ़: 11.6 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम), 27.8 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम)

राज्य के अधिकांश अन्य भागों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. वहीं दक्षिण-पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री नीचे रहने का अनुमान है.