Rajasthan weather Upadate: जयपुर, अजमेर, धौलपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे तक चलेगी तेज आंधी

Rajsthan weather news: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है. जयपुर, अजमेर, धौलपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है.

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.

बृजेश उपाध्याय

follow google news

Rajasthan Rain News : राजस्थान में तेज गर्मी और धूप के बीच मौसम ने करवट ले ली है. एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व एक अन्य दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. इसके प्रभाव से सोमवार को जयपुर (Jaipur Weather), अजमेर, धौलपुर समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कोटा, बीकानेर और जोधपुर समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

Read more!

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के जयपुर केंद्र के मुताबिक सोमवार को नागौर, डीडवाना, कुचामन, अजमेर, ब्यावर, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, सीकर, पाली और धौलपुर जिलों में तेज मेघ गर्जन के साथ 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. 

इन जिलों में येलो अलर्ट (Yello alert) 

वहीं कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, जोधपुर जिलों में कहीं-कहीं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलेगी. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. 

यदि संभागवार बात करें तो  मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. इनमें कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं. 

3-4 जून को नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय 

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक सप्ताह तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.  3-4 जून को एक और बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं कहीं तेज अंधड़ भी चलेगी. इस दौरान हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक होगी.  आंधी बारिश के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है. 

राजस्थान में गर्मी पर ब्रेक! बारिश और ठंडी हवाओं के साथ होगी जून की शुरुआत, IMD का ताजा अपडेट
 

    follow google news