Rajasthan Weather Alert: अगले 2 दिन पड़ेंगे भारी! नए वेदर सिस्टम के चलते मौसम में होगा बदलाव

राजस्थान तक

30 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 30 2023 1:52 PM)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा. हाल ही में ओलावृष्टि और बारिश के चलते चौपट हो चुकी फसलों के बाद एक बार फिर आसमान से आफत बरसेगी. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने इसे लेकर चेतावानी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर, […]

weather bhawani singh
weather bhawani singh
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा. हाल ही में ओलावृष्टि और बारिश के चलते चौपट हो चुकी फसलों के बाद एक बार फिर आसमान से आफत बरसेगी. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने इसे लेकर चेतावानी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाओं और बारिश-ओलावृष्टि संभावित है.

Read more!

मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, चूरू जिलों में एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते अगले दो दिन भी मौसम में बदलाव रहेगा.

मौसम में बदलाव का असर अगले दो दिन तक रहेगा. शुक्रवार को भी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है. हालांकि 1 अप्रैल से इस विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने का पूर्वानुमान भी है.

यह भी पढ़ेंः फसल काटने का आए दिन तो मौसम की मार से किसान बेहाल, अभी और बढ़ सकती है परेशानी