Rajasthan Weather: प्रदेश में ठंड का कहर जारी, चूरू में तापमान पहुंचा माइनस 0.5 डिग्री

राजस्थान तक

08 Jan 2023 (अपडेटेड: Jan 8 2023 8:42 AM)

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए प्रदेश में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सरकारी और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए हैं. बीते कई दिनों से लगातार प्रदेश में शीतलहर से ठंड बढ़ गई है. चूरू में रविवार को न्यूनतम तापमान (-0.5) डिग्री सेल्सियस दर्ज […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए प्रदेश में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सरकारी और निजी स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए हैं. बीते कई दिनों से लगातार प्रदेश में शीतलहर से ठंड बढ़ गई है. चूरू में रविवार को न्यूनतम तापमान (-0.5) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम है.

Read more!

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रातः 08.30 बजे दर्ज प्रेक्षण के अनुसार अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रविवार को चूरू व फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माईनस -0.5 डिग्री दर्ज किया गया है. हनुमानगढ़, पारा लुढ़क कर 4 डिग्री पहुंच गया. प्रदेश में चारों ओर कोहरा ही कोहरा छाया हुआ है.

कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़कों पर देखने को मिल रहा है, जहां वाहन रेंगकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. सीकर शहर सहित क्षेत्रों में पारा 4 दिन से जमाव बिंदु के नीचे रहा. पहाड़ी इलाकों में ठंड के असर के बाद मैदानी इलाकों में ठंड से बर्फ की परत बनने लगी है. शेखावाटी इलाके में मिट्टी पर बर्फ जमती हुई दिखाई दे रही है. हालात यह है कि ठंड के प्रहार से परेशान लोग आलाव का सहारा ले रहे हैं. घने कोहरे से लोग दिन में भी सर्दी से परेशान हो रहे हैं. पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में उत्तरी सर्द हवाओं की रफ्तार तेज हुई है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्दी का सितम अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है.

यह भी पढ़ें: बाड़मेर: घरों पर आसमान से बरस रहे पत्थर, यह देखकर कोई हैरान, मौके पर एसपी भी पहुंचे