Rajasthan weather today: राजस्थान (rajasthan news) में मौसम अब शुष्क है. अगले 1 सप्ताह तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15-16 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे पर बारिश नहीं होने की संभावना है. कुल मिलाकर मौसम शुष्क ही बना रहेगा. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान में आगामी 2-3 दिन में विशेष परिवर्तन नहीं होने व 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है.
फतेहपुर-सीकर की रात सबसे ठंडी
बीती रात सबसे कम तापमान सीकर 6.2 और फतेहपुर 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा तापमान फलोदी 16.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा 12.1 डिग्री और बाड़मेर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
सर्दी का सितम शुरू
राजस्थान में हल्की सर्द हवाओं के बीच सर्दी ने अपनी दस्तक दे दी है. दिन में जहां तेज धूप से सर्दी से राहत रहती है वहीं सुबह और शाम को लोग सर्द कपड़ों में नजर आ रहे हैं. खेतों में अल सुबह ओस की बूंदें भी देखी जाने लगी हैं. आगामी 17 दिसबंर से सर्दी बढ़ेगी और न्यूनतम तामान में गिरावट देखी जाएगी.
ADVERTISEMENT


