Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का असर देखा जा रहा है. सर्द हवाओं और कोहरे से लोगों के जनजीवन पर असर पड़ रहा है. कई शहरों में सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं. दिसंबर से शुरू हुई कड़ाके की ठंड से लोगों का सामान्य कार्य भी ठप पड़ गया है. वहीं अभी सर्दी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर भी नहीं आ रही है. दिनभर कई जिलों में शीत का प्रकोप देखा जा रहा है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग का अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा. तापमान में आगामी 3-4 दिन विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा, शीतदिन व शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर आगामी तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है. 26-27 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
25 जनवरी को 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट
घना कोहरा: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर
मौसम विभाग का अलर्ट (Rajasthan Weather Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. ऐसी स्थिति 27 जनवरी तक बने रहने की संभावना है. राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.
प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
अजमेर 10.2, भीलवाड़ा 4.8, अलवर 2.5, जयपुर 5.4, सीकर 8.0, कोटा 8.4, चितौड़गढ़ 5.5, बाड़मेर 10.2, जैसलमेर 7.0, जोधपुर 7.4, बीकानेर 8.4, चूरू 4.2, श्रीगंगानगर 5.8, धौलपुर 8.4, डूंगरपुर 8.7, जालौर 8.5, सिरोही 6.7, सीकर (फतेहपुर) 6.5, करौली 7.6 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया. चूरू में सबसे कम 5.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT


