Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गुलाबी ठंड के बीच बारिश की एंट्री, अगले 48 घंटे भारी, जानें अपने शहर का हाल

न्यूज तक डेस्क

• 06:00 AM • 20 Feb 2026

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 20 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जयपुर, बीकानेर और अजमेर सहित कई संभागों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लोगों को लगा था कि अब गुलाबी ठंड विदा ले रही है लेकिन कुदरत के मन में कुछ और ही है. पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है. अगर आप सोच रहे हैं कि अब धूप खिलेगी तो थोड़ा ठहर जाइए. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज यानी 20 फरवरी से राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एंट्री मार रहा है जो अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश को भिगोने वाला है.

Read more!

20 फरवरी को कैसा रहेगा आपके शहर का हाल?

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 19 फरवरी को भले ही आसमान थोड़ा साफ नजर आए लेकिन यह शांति 'तूफान से पहले वाली शांति' जैसी है. 20 फरवरी से एक्टिव होने वाले नए सिस्टम की वजह से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में बादल डेरा डालेंगे. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की भी आशंका है.

बीती रात कहां कितनी हुई बारिश'?

पिछले 24 घंटों में बादलों ने जमकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. आंकड़ों पर गौर करें तो...

  • जयपुर के नरैना में सबसे ज्यादा 27 मिमी बारिश दर्ज की गई जिससे सड़कों पर पानी भर गया. 
  • हनुमानगढ़ के नोहर में लगभग 20 मिमी बारिश हुई. 
  • शेखावाटी, अलवर, पिलानी और सीकर में भी रुक-रुक कर हुई बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया है.

किसानों की बढ़ी धड़कनें

इस बदलते मौसम ने सबसे ज्यादा परेशानी प्रदेश के अन्नदाता के लिए खड़ी कर दी है. खेतों में सरसों और गेहूं की फसल पककर तैयार है लेकिन बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने कटाई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. ओलों की वजह से कई जगह फसलें बिछ गई हैं, जिससे भारी नुकसान का डर है. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फिलहाल कटाई टाल दें और फसलों को सुरक्षित स्थान पर ढकने का प्रबंध करें.

तापमान का गणित

पारे की बात करें तो राजस्थान के फलौदी और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32.4°C तक जा रहा है, वहीं माउंट आबू 10.3°C के साथ सबसे ठंडा बना हुआ है. 20 तारीख के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: इंदौर मर्डर केस: MBA छात्रा के हाथ-पांव बांधे, न्यूड करके दरिंदगी की फिर ले ली जान...आरोपी की जुबानी उसकी हरकतें सुन जांच अधिकारी भी रो पड़ीं