Rajasthan Weather: राजस्थान में आज से कई जिलों में बढ़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान तक

• 07:00 AM • 19 May 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी रोज बढ़ती जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान बाड़मेर का रहा. बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं बाड़मेर भारत में दूसरे स्थान पर सबसे गर्म जिला भी रहा.

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी रोज बढ़ती जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में उच्चतम तापमान बाड़मेर का रहा. बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं बाड़मेर भारत में दूसरे स्थान पर सबसे गर्म जिला भी रहा. राजधानी जयपुर में भी तापमान 44.4 डिग्री पहुंच गया. तो राजस्थान के सबसे ठंडे जिले माउंट आबू का तापमान 35.8 डिग्री पर आ गया. प्रदेश में अब नौतपा की शुरू होने वाली है, इस बार 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहने वाला है, इस दौरान गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलेगा. 

Read more!

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहने वाला है. साथ ही आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. इससे एक नया हीव वेव का दौर भी आज से देखने को मिलेगा. जो आगामी एक सप्ताह तक जारी रहने वाला है. अजमेर, जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर संभागों में आगामी 18 मई से 20 मई तक कहीं-कहीं तीव्र उष्ण लहर (लू) चलने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिनों में तेज सतही हवाएं 25-30 Kmph दर्ज होने की प्रबल संभावना है. 

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 43.8, भीलवाड़ा 44.4, भरतपुर 45.0, अलवर 44.8, जयपुर 44.4, सीकर 43.5, कोटा 45.5, बाड़मेर 46.9, जैसलमेर 46.2, जोधपुर 45.8, बीकानेर 45.5, चूरू 45.5,  श्रीगंगानगर 46.2, माउंट आबू 35.8, डूंगरपुर 44.7, जालौर 46.2, सिरोही 43.8, करौली 46.2 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.