Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम पलट गया है. कई जिलों में शुक्रवार शाम बारिश देखने को मिली. अलवर जिले में आसमान में धूलभरी आंधी आने से अंधेरा छा गया. वहीं उसके बाद तेज बारिश देखने को मिली. प्रदेश में प्री-मानसूनी (Monsoon Rajasthan) बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में अब अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम पारा अलवर में 35 डिग्री दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT
राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में आगामी तीन दिन व पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. आगामी 24 घंटों में राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है. राज्य के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं (25-30 kmph) चलने की सम्भावना है. पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन बारिश, जबकि उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज की गई है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री श्रीगंगानगर में तथा सर्वाधिक वर्षा 27.0 mm भैंसरोड़गढ़, चित्तौड़गढ़ में दर्ज की गयी है.
प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)
अजमेर 40.5, भीलवाड़ा 41.4, अलवर 43.8, जयपुर 40.7, सीकर 40.5, कोटा 42.1, बाड़मेर 41.0, जैसलमेर 41.1, जोधपुर 40.2, बीकानेर 42.8, चूरू 43.8, श्रीगंगानगर 45.2, माउंट आबू 30.8, डूंगरपुर 39.5, जालौर 40.2, सिरोही 37.8, फतेहपुर सीकर 42.5, करौली 43.3 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT


