Rajasthan Weather: कोटा-भरतपुर में झमाझम बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

राजस्थान तक

• 07:23 AM • 03 Jul 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है. पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गई.

तस्वीर: इंडिया टुडे.
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है. पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गई. डूंगराना (हनुमानगढ़) में सर्वाधिक वर्षा 77.0 मि.मी दर्ज की गई. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सर्वाधिक न्यूनतम तापमान गंगानगर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  

Read more!

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक  2 जुलाई को जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिली. वहीं 3 से 5 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. 

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 36.2, अलवर 35.4, जयपुर 35.1, सीकर 36.0, कोटा 34.7, बाड़मेर 38.9, जैसलमेर 40.7, जोधपुर 37.9, बीकानेर 41.0, चूरू 36.6,, जालौर 36.6, सिरोही 30.7, फतेहपुर सीकर 36.9, करौली 36.1 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.