Rajasthan Weather: राजस्थान में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने आज इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट 

राजस्थान तक

• 07:03 AM • 06 Apr 2024

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने शनिवार 6 अप्रैल के लिए भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अजमेर, बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस व उदयपुर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 33 से 37 (सामान्य से नीचे) दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग ने शनिवार 6 अप्रैल के लिए भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अजमेर, बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस व उदयपुर और जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान 33 से 37 (सामान्य से नीचे) दर्ज किया गया. पिछले 2 घंटे की तुलना में अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभागों में अधिकतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. बीकानेर में गिरावट अधिक दर्ज की गई. 

Read more!

राजस्थान मौसम अपडेट: 6 अप्रैल  (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आज भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना हैं, वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके अलावा 7 मार्च से 9 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन 10 मार्च से एक बार फिर से बारिश की संभावना बन रही है. 10 और 11 मार्च को अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अलावा जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना है. आगामी 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. 

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 34.1, भीलवाड़ा 35.5, अलवर 35.0, जयपुर 35.1, सीकर 34.8, कोटा 36.6, चितौड़गढ़ 36.1, बाड़मेर 35.1, जैसलमेर 36.1, जोधपुर 35.4, बीकानेर 33.4, चूरू 35.6,  श्रीगंगानगर 36.4, सीकर (फतेहपुर) 37.9, करौली 37.0 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया. वनस्थली में सबसे अधिक 37.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.