Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखिए प्रदेशवासियों को कब मिलेगी ठंडक

राजस्थान तक

• 05:31 AM • 20 May 2023

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश और तेज आंधी का दौर चल रहा है. पांच पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम के बदलते मिजाज के कारण तापमान में भी कमी देखने को मिली है. इस बार मई महीने में अभी तक तापमान में कमी रही है. तेज झुलासा देने […]

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखिए प्रदेशवासियों को कब मिलेगी ठंडक
Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखिए प्रदेशवासियों को कब मिलेगी ठंडक
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश और तेज आंधी का दौर चल रहा है. पांच पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम के बदलते मिजाज के कारण तापमान में भी कमी देखने को मिली है. इस बार मई महीने में अभी तक तापमान में कमी रही है. तेज झुलासा देने वाली गर्मी से अभी तक लोगों को रात मिल रही है.

Read more!

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बदलाव देखने को मिल सकता है. नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आंधी-अंधड़ देखने को मिल सकता है. आंधी-अंधड़ का यह दौर इस महीने आखिर तक रह सकता है. वहीं कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं.

राजस्थान मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

जयपुर मौसम केंद्र की ओर से शुक्रवार को अपडेट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि राज्य में आगामी 48 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. जोधपुर व बीकानेर संभाग के भागों में आगामी दो-तीन दिन तेज धूल भरी दक्षिण-पश्चिमी हवाएं/आंधी 20-30 Kmph चलने की संभावना है.

आखिरी सप्ताह में तापमान में आएगी कमी

इसके अलावा एक और नए विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 मई को राज्य के उत्तरी भागों (बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग) में एक नए आंधी बारिश के दौर की शुरुआत होने की संभावना है. 23- 24 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां उत्तरी भागों में जारी रहने की संभावना है. मई के आखिरी सप्ताह में आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है.