Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जारी किया 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान तक

• 07:19 AM • 21 Apr 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बार-बार आ रहे मौसम में बदलाव से पारा में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दिन बीकानेर संभाग में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं पूर्वी राजस्थान में गर्मी बढ़ने लगी है. अब तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर जाने लगा है. अजमेर, कोटा संभागों में तापमान सामान्य के समकक्ष दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जारी किया 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जारी किया 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बार-बार आ रहे मौसम में बदलाव से पारा में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बीते दिन बीकानेर संभाग में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई. वहीं पूर्वी राजस्थान में गर्मी बढ़ने लगी है. अब तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर जाने लगा है. अजमेर, कोटा संभागों में तापमान सामान्य के समकक्ष दर्ज किया गया तथा तापमान रेंज 36 से 40 डिग्री तक रही. उदयपुर, जयपुर संभागों में तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ. पिछले 24 घंटों में राज्य के जयपुर, कोटा संभागों में अधिकतम तापमान विशेष रूप से गिरावट दर्जी की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सिय कोटा और वनस्थली में दर्ज किया गया. 

Read more!

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 21 अप्रैल को बीकानेर, अनूपगढ़, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व आसपास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना है. आंधी बारिश की गतिविधियां 22 अप्रैल को भी बीकानेर, जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं होने तथा शेष अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में आगामी दिनों में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 36.8, भीलवाड़ा 36.4, अलवर 37.4, जयपुर 36.2, सीकर 34.5, कोटा 40.2, बाड़मेर 36.1, जैसलमेर 35.7, जोधपुर 35.0, बीकानेर 34.7, चूरू 35.6,  श्रीगंगानगर 35.1, धौलपुर 39.0, डूंगरपुर 37.3, जालौर 35.6, सिरोही 32.9, सीकर (फतेहपुर) 35.5, करौली 38.2 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.