Rajasthan Weather News: 5 अगस्त तक जयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान तक

03 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 3 2023 7:18 AM)

Rajasthan Weather News: राजस्थान (rajasthan news) में एक बार फिर बारिश (rain in rajasthan) की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो रही है. गुरुवार से इसका असर प्रदेश के कई संभागों में देखने को मिलेगा. आज यानी 3 अगस्त को कोटा (Kota news), जयपुर (jaipur news), भरतपुर (Bharatpur news) संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश […]

Rajasthan Weather News: 5 अगस्त तक जयपुर समेत कई संभागों में भारी बारिश की चेतावनी
Rajasthan Weather News: 5 अगस्त तक जयपुर समेत कई संभागों में भारी बारिश की चेतावनी
Google CTA

Rajasthan Weather News: राजस्थान (rajasthan news) में एक बार फिर बारिश (rain in rajasthan) की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो रही है. गुरुवार से इसका असर प्रदेश के कई संभागों में देखने को मिलेगा. आज यानी 3 अगस्त को कोटा (Kota news), जयपुर (jaipur news), भरतपुर (Bharatpur news) संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है.

Read more!

मौसम विभाग (meteorological department) के जयपुर केंद्र के मुताबिक बांग्लादेश तट के पास उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन (Deep Depression) का क्षेत्र बना हुआ है. इसी सिस्टम का असर पूर्वी राजस्थान में होगा. जिसके असर से आगामी 5 अगस्त तक एक बार फिर मानसून सक्रिय होने और कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

प्रदेश के इन संभागों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में 3-4 अगस्त को बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इस दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है. उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश 5 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान में भी असर

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि 5 अगस्त को इन संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है.

आज इन स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 3 अगस्त के लिए प्रदेश के डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और कोटा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.

बारिश के दौरान ये करने से बचें

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन और विजिबिलिटी कम हो जाती है. ऐसे में दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में बहुत जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें. यदि जाएं भी तो वाहन धीमी गति में चलाएं. ऐसे में मौसम में खेतों में खाद और कीटनाशक का प्रयोग करने से बचना चाहिए. मौसम खराब होने पर हरे पेड़ों की ओट लेने और वाटर बॉडीज के पास जाने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

कोटा: बारिश में जेके लोन अस्पताल की खुली पोल, छत बना झरना, हालात बदतर!