Rajasthan Weather: राजस्थान में कम ठंडी होने लगी रातें, दिन के तापमान में बदलाव, आया हीटवेव का अलर्ट 

राजस्थान तक

• 07:08 AM • 21 Mar 2024

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च के 20 दिन बीत जाने के बाद अब सुबह-शाम ठंड का अहसास कम होता नजर आने लगा है. अप्रैल आते-आते तापमान ऊपर बढ़ते हुए नजर आने लगा है.

Rajasthan Weather Today
Rajasthan Weather Today
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च के 20 दिन बीत जाने के बाद अब सुबह-शाम ठंड का अहसास कम होता नजर आने लगा है. अप्रैल आते-आते तापमान ऊपर बढ़ते हुए नजर आने लगा है. अब प्रदेश में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. फिलहाल प्रदेश में कई जिलों जिलों का तापमान करीब 40 डिग्री के आसपास आ गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी देखने मिलेगी. 

Read more!

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक अब न्यूनतम तापमान में हर दिन थोड़ा-थोड़ा परिवर्तन दिखाई देगा. वहीं सुबह-शाम हो रही हल्की ठंड भी मार्च तक बहुत कम हो जाने की संभावना है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी. मौसम  विभाग के अनुसार 23-34 मार्च को हीटवेव का असर दिख सकता है. इस दौरान प्रदेश के पश्चिमी जिले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर और जालोर में तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है. इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री बाड़मेर जिले में दर्ज किया गया है. वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में रात के पारे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. प्रदेश में आगामी 3-4 दिनों में पारा में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 19.5, भीलवाड़ा 14.7, अलवर 12.5, जयपुर 20.4, सीकर 10.5, कोटा 17.2, चितौड़गढ़ 13.8, बाड़मेर 20.0, जैसलमेर 20.7, जोधपुर 21.1, बीकानेर 19.2, चूरू 14.3,  श्रीगंगानगर 15.5, धौलपुर 15.8, डूंगरपुर 19.5, जालौर 19.7, सिरोही 13.6, सीकर (फतेहपुर) 10.3, करौली 12.5 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया. फतेहपुर में सबसे कम 10.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.