Rajasthan Weather: जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ये अपडेट

ललित यादव

• 11:37 AM • 23 Oct 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मौसम बदल रहा है. सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. वहीं पिछले कुछ दिनों से चल रही बारिश का दौर मंगलवार दोपहर बाद थम गया है. अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मौसम बदल रहा है. सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. वहीं पिछले कुछ दिनों से चल रही बारिश का दौर मंगलवार दोपहर बाद थम गया है. अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, रात के समय तापमान में गिरावट होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा के पास एंटी साइक्लोन के बनने से वेस्टर्न विंड का प्रभाव फिर से बढ़ जाएगा, जिससे तापमान में यह परिवर्तन संभव होगा.

Read more!

प्रदेश में मंगलवार को कोटा, उदयपुर, सीकर, भीलवाड़ा, जयपुर समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. सर्वाधिक वर्षा दांतारामगढ़ (सीकर) में 6 मिलीमीटर दर्ज की गई.

चूरू में 38 डिग्री तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान धौलपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम  न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस संगरिया (हनुमानगढ़) में दर्ज किया गया. वहीं अलवर, भरतपुर जिले में हल्के बादल छाए रहे. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी हल्के बादल छाए रहे, जिससे वहां के दिन के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आज जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिस होने की संभावना है. आगामी दिनों में अधिकांश भागों में मौसम मु्ख्यत: शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है.