Rajasthan Weather: अलवर-दौसा समेत इन जिलों में बढ़ेगी बारिश, IMD ने जोधपुर संभाग के लिए दिया बड़ा अपडेट

राजस्थान तक

• 06:39 AM • 04 Jul 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज सुबह से झुंझुनूं, सीकर, जयपुर जिले में बारिश देखने को मिल रही है, इसके अलावा दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, राजसमंद, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, बूंदी-झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है.

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज सुबह से झुंझुनूं, सीकर, जयपुर जिले में बारिश देखने को मिल रही है, इसके अलावा दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, राजसमंद, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, बूंदी-झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी तरफ राज्य में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

Read more!

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. आगामी 2-3 दिन जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज होने की संभावना है. 

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी 48 घंटों में मेघगर्जन व तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 

Rajasthan Weather Update: अगले 2-3 दिन राजस्थान के लिए रहेंगे भारी! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 37.5, अलवर 36.8, जयपुर 37.8, सीकर 39.0, कोटा 36.8, बाड़मेर 40.0, जैसलमेर 41.0, जोधपुर 38.9, बीकानेर 42.6, चूरू 40.1, सिरोही 33.4, फतेहपुर सीकर 42.0, करौली 37.2 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.