Rajasthan Weather: राजस्थान में थम जाएगा बारिश का दौर! मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान तक

24 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 24 2023 6:36 AM)

Weather News: राजस्थान (Rajasthan Weather Forcast ) में बीते 2-3 दिनों में झमाझमा बारिश (Rain in Rajasthan) देखने को मिली. इस बारिश को लेकर मौसम विभाग (Metrology Department) ने पहले ही अलर्ट जारी किया था. उसी के अनुसार प्रदेशभर में बारिश देखने को मिली. बरसात के बाद गुरुवार को प्रदेश में धूप खिल गई है […]

Rajasthan Weather: राजस्थान में थम जाएगा बारिश का दौर! मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather: राजस्थान में थम जाएगा बारिश का दौर! मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Google CTA

Weather News: राजस्थान (Rajasthan Weather Forcast ) में बीते 2-3 दिनों में झमाझमा बारिश (Rain in Rajasthan) देखने को मिली. इस बारिश को लेकर मौसम विभाग (Metrology Department) ने पहले ही अलर्ट जारी किया था. उसी के अनुसार प्रदेशभर में बारिश देखने को मिली. बरसात के बाद गुरुवार को प्रदेश में धूप खिल गई है और ऐसा मौसम हो गया है जैसे बरसात ही नहीं हुई हो. प्रदेश के साथ देश के कई राज्यों में भी बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हुए सिस्टम से बारिश देखने को मिली. लेकिन अब यह सिस्टम कमजोर होता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटे से कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा जिलों में कहीं-कहीं अच्छी और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई.

Read more!

24 अगस्त को लेकर जारी की यह जानकारी

मौसम विभाग ने 23 अगस्त को बताया कि भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली व अलवर जिलों में कहीं-कहीं भारी व शेष अधिकांश भागों में कमजोर मानसून गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. जिसके अनुसार प्रदेशभर में ऐसी स्थिति बनी. वहीं 24 अगस्त को लेकर बताया गया कि मानसून ट्रफ लाइन पुनः हिमालय की तरफ शिफ्ट होने से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होगी.

आज से मानसून हिमालय की तरफ शिफ्ट

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को मानसून ट्रफ लाइन दोबारा हिमालय की तरफ शिफ्ट होने से प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश के आसार कम होंगे. जिसके असर राजस्थान में दिखाई देगा, इससे प्रदेश में बारिश के दौर में कमी देखने को मिलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा.

आने वाले 7 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क

IMD के अनुसार अब बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम समाप्त होने की ओर है. जिसका असर अब खत्म हो जाएगा. जिससे प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क होने की संभावना है. वहीं आने वाले 7 से 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के उम्मीद बताई गई है. ऐसे में प्रदेश के तापमान में बढ़ने की संभावना भी है.

Weather News: जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट