Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार..

राजस्थान तक

09 May 2024 (अपडेटेड: May 11 2024 4:17 AM)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी के तेवर देखेन को मिल रहे हैं. प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट रहे हैं. प्रदेश में अधिकतम पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रदेश में हर इलाके में लू चल रही है..

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गर्मी के तेवर देखेन को मिल रहे हैं. प्रदेश में झुलसा देने वाली गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट रहे हैं. प्रदेश में अधिकतम पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया है. प्रदेश में हर इलाके में लू चल रही है. वहीं मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है. दूसरी तरफ भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अलवर जिलों और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं पर तेज सताही हवाओं के चलते मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई है!

Read more!

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आगामी एकदो दिनों में राज्य के अधिकांश संभागों में अधिकतम तापमान में 2-3 सेल्सियस वृ्द्धि होने की संभावना है. दिनांक 9-10 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में तापमान 42-46 डिग्री दर्ज होने व हीटवेव चलने की संभावना है!

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 43.2, भीलवाड़ा 43.6, अलवर 40.2, जयपुर 42.8, सीकर 41.5, कोटा 44.6, बाड़मेर 46.0, जैसलमेर 45.2, जोधपुर 45.0, बीकानेर 44.6, चूरू 43.4,  श्रीगंगानगर 45.2, माउंट आबू 34.0, डूंगरपुर 42.2, जालौर 45.5, सिरोही 37.0, करौली 43.2 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.