Rajasthan Weather: राजस्थान में 38 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी यह जानकारी

राजस्थान तक

27 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 27 2023 3:39 AM)

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम (Rajasthan Mausam Update) बदल गया है. मौसम विभाग (Meteorological Department Update) के अनुसार अब प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क (Rajasthan Latest Weather News) रहने का अनुमान है. वहीं अब बदलते हुए मौसम के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है. […]

Rajasthan Weather: राजस्थान में 38 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी यह जानकारी
Rajasthan Weather: राजस्थान में 38 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी यह जानकारी
Google CTA

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम (Rajasthan Mausam Update) बदल गया है. मौसम विभाग (Meteorological Department Update) के अनुसार अब प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क (Rajasthan Latest Weather News) रहने का अनुमान है. वहीं अब बदलते हुए मौसम के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है. पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Weather Forcast)में शनिवार को पिलानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री दर्ज किया गया.

Read more!

पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम का खासा असर देखने को मिल रहा है. शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं 24.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार को डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों में कहीं-कहीं पर 1 से.मी बारिश की चेतावनी जारी की.

मौसम अपडेट (Meteorological Department Update)

मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर नया अपडेट जारी किया. जिसमें बताया गया कि आगामी करीब 10 दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में कोई नया सिस्टम जब तक एक्टिवेट नहीं होता तब तक बारिश होने की संभावना कम है. ऐसे में मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर महीने के पहले सप्ताह तक ऐसी संभावना नजर नहीं आ रही. ऐसे में प्रदेश में कभी धूप तो कभी छाव जैसा मौसम बना रहेगा.

औसत से अधिक हुई बारिश (Rajasthan Monsoon Update)

इस बार प्रदेश में मानसून अच्छा रहा है. इस बार प्रदेश में मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 26 जून तक देंखे तो प्रदेश में 415.7MM बारिश हो चुकी है, जबकि प्रदेश में औसत बारिश 350MM होती है. वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कम बारिश देखने को मिली है.