Rajasthan Weather: प्रदेश के अधिकतर जिलों में बढ़ने लगा तापमान, ठंड को लेकर IMD का नया अपडेट

राजस्थान तक

27 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 27 2024 1:57 AM)

Rajasthan Weather: राजस्थान में अब मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है.

Rajasthan Weather: प्रदेश के अधिकतर जिलों में बढ़ने लगा तापमान, ठंड को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट
Rajasthan Weather: प्रदेश के अधिकतर जिलों में बढ़ने लगा तापमान, ठंड को लेकर मौसम विभाग का नया अपडेट
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में अब मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं कोहरे को लेकर भी संभावना जताई जा रही है कि अब प्रदेश में कोहरे का असर कम दिखाई देगा. इससे पहले तक प्रदेश में शीतलहर के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा था. हालांकि आज भी प्रदेश के कई जिलों में कोहरा देखने को मिल रहा है. प्रदेश में अधिकतर जिलों में अभी भी तापमान 10 डिग्री से कम है.

Read more!

मौसम विभाग का अपडेट (Meteorological Department update)

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है.ऐसा कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखाई देगा. वहीं अब सुबह-शाम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है. अब जनवरी के आखिरी दिनों में दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड रहने का अनुमान है. वहीं अब कोहरा कम छाए रहने का अनुमान है. वहीं 28 जनवरी को किसी भी जिले में कोहरे/शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Rajasthan Weather Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी को प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना बताई गई है. ऐसी स्थिति 1 फरवरी तक बने रहने की संभावना है. वहीं राजधानी जयपुर में कहीं-कहीं कोहरा दिखाई दे सकता है. इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 9.3, भीलवाड़ा 5.4, अलवर 6.4, जयपुर 9.5, सीकर 6.0, कोटा 9.5, चितौड़गढ़ 7.0, बाड़मेर 10.3, जैसलमेर 6.6, जोधपुर 9.4, बीकानेर 7.3, चूरू 3.6, श्रीगंगानगर 5.1, धौलपुर 8.4, डूंगरपुर 10.0, जालौर 7.8, सिरोही 6.8, सीकर (फतेहपुर) 3.6, करौली 5.9 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया. फतेहपुर और चूरू में सबसे कम 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.