Rajasthan weather update: राजस्थान के भरतपुर समेत इन जिलों में धुंआधार बारिश का अलर्ट

नए सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक भरतपुर, धौलपुर और करौली जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

NewsTak
तस्वीर: AI

बृजेश उपाध्याय

follow google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पूर्वी राजस्थान में अभी 19 सितंबर के बाद भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

point

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग का अधिकांश भाग शुष्क रहेगा.

पूर्वी राजस्थान (Rajasthan weather today) में बारिश अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी राजस्थान में अभी 19 सितंबर के बाद भी कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने भरतपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

Read more!

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक झारखंड के ऊपर बना डिप्रेशन अब पश्चिमी झारखंड और उत्तर-पूर्व छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंच चुका है. इसके आज यानी 18 सितंबर को लगभग पश्चिम दिशा की ओर (WNW) आगे बढ़ने की संभावना है. ये आगे बढ़कर कमजोर होकर कम दबाव का क्षेत्र (WML) बन सकता है. 

इस नए सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. वहीं 18 सितंबर को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने के आसार हैं.  19 सितंबर को भी मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 

पश्चिमी राजस्थान में थमा बारिश का दौर

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों को छोड़कर लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 18-19 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 

आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक भरतपुर, धौलपुर और करौली जिले में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है. अलवर, दौसा, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें: 

Rajasthan: बूंदी जिले में प्रिंसिपल ने की छात्रा से गंदी बात! गुस्से से तमतमाए परिजन पहुंचे स्कूल
 

    follow google news