राजस्थान (rajasthan weather news) में मानसून (monsoon in rajasthan) की बारिश बदस्तूर जारी है. मानसून फिलहाल उदयपुर, जयपुर (jaipur heavy rain alert), भरतपुर, बीकानेर और जोधपुर पर मेहरबान है. मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई और 1 अगस्त को भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं. जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक 31 जुलाई को मानसून ट्रफ लाइन राज्य के उत्तरी भागों से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है.
2 और 3 अगस्त को इन इलाकों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में 2 अगस्त से और पश्चिमी राजस्थान में 3 अगस्त से मानसून सक्रिय होने की संभावना है. साथ ही बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. 2 से 3 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. 1 अगस्त को बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की सम्भावना है.
मंगलवार को करौली में हुई जमकर बारिश
मंगलवार को करौली (karauli news) जिले में सबसे ज्यादा 80 मिली मीटर बारिश हुई. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के गडरा रोड में 32.5 मिली मीटर बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान 41.4 डिग्री सेंटीग्रेट श्रीगंगानगर और सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेंटीग्रेट हनुमानगढ़ में दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT


