Rajasthan Weather Today: तापमान बढ़ा पर कई जिलों में छाए बादल, बारिश की संभावना

राजस्थान तक

• 07:22 AM • 29 Dec 2022

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के फतेहपुर, मउंट आबू और चूरू में न्यूनतम तापमान गिरने के चलते बर्फ जमने लगी थी. रात में गिरी ओस सुबह बर्फ बन रही थी जिससे शिमला जैसा नजारा देखने को मिल रहा था. वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. मौसम विभाग […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के फतेहपुर, मउंट आबू और चूरू में न्यूनतम तापमान गिरने के चलते बर्फ जमने लगी थी. रात में गिरी ओस सुबह बर्फ बन रही थी जिससे शिमला जैसा नजारा देखने को मिल रहा था. वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

Read more!

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर व आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं.

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इनके अलावा प्रदेश के बाकी हिस्सों में आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: चंबल किनारे वाइल्डलाइफ का मनोरम दृश्य, गुनगुनी धूप में मगरमच्छ, घड़ियाल और माइग्रेटरी बर्ड दिख रहे इस अंदाज में

31 दिसंबर से फिर कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से फिर तापमान गिरेगा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिलेगा. बुधवार को जहां सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज हुआ और चूरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज हुआ वहीं गुरुवार को चूरू में न्यूनतम तापमान बढ़कर 7.1 डिग्री सेल्सियस हो गया.

यहां जानिए शहरों का तापमान
जयपुर, अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर और टोंक में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया. वहीं भीलवाड़ा, अलवर, सीकर, चूरू, बारां, चित्तौड़गढ़, करौली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 05.1 डिग्री और सबसे अधिक जैसलमेर में 15 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जालौर में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया वहीं सबसे कम सवाई माधोपुर में 21.4 दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें: जिस विवादित Tiger की रिहाई के लिए विदेशों तक छिड़ी बहस, उसने सलाखों के पीछे ली आखिरी सांस, जानें