Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कब से बढ़ेगा सर्दी का सितम, मौसम विभाग का आया नया अपडेट

राजस्थान तक

• 01:30 AM • 22 Nov 2023

Rajasthan Weather Today: आगामी दिनों में मौसम (Rajasthan Rain Alert) शुष्क बना रहेगा. दिसंबर के पहले वीक में तापमान (Rajasthan Weather News) में और अधिक गिरावट होने की संभावना है.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कब से बढ़ेगा सर्दी का सितम, मौसम विभाग का आया नया अपडेट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कब से बढ़ेगा सर्दी का सितम, मौसम विभाग का आया नया अपडेट
Google CTA

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में अब सर्दी (Rajasthan Weather Forecast) का असर दिखने लगा है. लोग सुबह-शाम गर्म कपड़ों में दिखाई देने लगे हैं. वहीं आगामी दिनों में तापमान में कमी की संभावना है. लगातार दिन-प्रतिदिन तापमान में गिरावट देखी जा रही है. फतेहपुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया. माउंट आबू में तापमान 7 सेल्सियस के पास आ गया. राजधानी (Rajasthan Weather News) जयपुर में दिन भर सर्द हवाएं चलती रही.

Read more!

आगामी दिनों में मौसम (Rajasthan Rain Alert) शुष्क बना रहेगा. दिसंबर के पहले वीक में तापमान (Rajasthan Weather News) में और अधिक गिरावट होने की संभावना है. इस दौरान तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है.

27 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह के आखिर सप्ताह में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. जिसका असर आगामी दिनों में दिखाई देगा.जिसके चलते प्रदेश के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर होगा. इस दौरान कहीं-कहीं बादल और हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान में बादल

पश्चिमी राजस्थान में अभी मौसम धुंधला बना हुआ है. जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर के इलाकों में आसमान में बादल भी छाए रहे. हालांकि मौसम विभाग ने हाल-फिलहाल में बारिश होने की संभावना से न के बराबर बताई है.