Rajasthan Weather Today: राजस्थान में जोरदार बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान तक

• 01:30 AM • 14 Sep 2023

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में मौसम (Rajasthan Weather Update) में कई बार बदलाव देखने को मिला. अगस्त महीने के लंबे सूखे के बाद सितंबर में अच्छी बारिश (Rain in Rajasthan) शुरू हुई. पूर्वी राजस्थान समेत राजधानी में भी अच्छी बारिश देखने को मिली. अब बुधवार को बारां जिले समेत (Meteorological Department) […]

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में होगी जोरदार बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में होगी जोरदार बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
Google CTA

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में मौसम (Rajasthan Weather Update) में कई बार बदलाव देखने को मिला. अगस्त महीने के लंबे सूखे के बाद सितंबर में अच्छी बारिश (Rain in Rajasthan) शुरू हुई. पूर्वी राजस्थान समेत राजधानी में भी अच्छी बारिश देखने को मिली. अब बुधवार को बारां जिले समेत (Meteorological Department) आसपास के क्षेत्र में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली. राजधानी जयपुर में बादल छाए रहे

Read more!

बुधवार को अलवर जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी रही. अब मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर से बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया दबाव क्षेत्र बनने की बात बताई है, जिसके चलते प्रदेश में 2 से 3 दिन बाद बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होने व आगामी 2-3 दिनों में उड़ीसा, छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है. 

पूर्वी राजस्थान मौसम अपडेट

पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिनों के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्के के मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. दिनांक 15, 16, 17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान मौसम अपडेट

पश्चिमी राजस्थान बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में भी आगामी 5-6 दिनों के दौरान दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है.