Rajasthan Weather: गर्मी से राजस्थान को कब मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान तक

• 08:28 AM • 03 Sep 2023

Rajasthan Weather Today: राजस्थान  (Rajasthan Weather Update) में भीषम गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. किसानों की फसलें बिना पानी सूख गई है. प्रदेश में मानसून (Rajasthan Latest Weather News) के कमजोर होने से बारिश नहीं हो रही है, जिसके चलते गर्मी बढ़ गई है. वहीं तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच […]

Rajasthan Weather: गर्मी से राजस्थान को कब मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
Rajasthan Weather: गर्मी से राजस्थान को कब मिलेगी राहत, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
Google CTA

Rajasthan Weather Today: राजस्थान  (Rajasthan Weather Update) में भीषम गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. किसानों की फसलें बिना पानी सूख गई है. प्रदेश में मानसून (Rajasthan Latest Weather News) के कमजोर होने से बारिश नहीं हो रही है, जिसके चलते गर्मी बढ़ गई है. वहीं तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन में तेज चिलचिलाती धूप पड़ रही है. सुबह से ही तापमान बढ़ जाता है, जिसके चलते लोग बाहर निकलने से बचने लगे हैं. मौसम विभाग भी आगामी दिनों में मौसम (Meteorological Department Update) शुष्क रहने का अनुमान जता चुका है.

Read more!

प्रदेश में बीते दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास आ पहुंचा है. बीते दिने अधिकतम तापमान पश्चिमी राजस्थान के चूरू में रहा. चूरू में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा. वहीं पूर्वी राजस्थान में 1 डिग्री सेल्सियस पारा कम देखने को मिला. पूर्वी राजस्थान के पिलानी में अधिकतम तापमान 38.5 पारा रहा. वहीं सिरोही में न्यूनतम पारा 19.1 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कमजोर मानसून (Rajasthan Latest Weather News) के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है.

मौसम विभाग का अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार आधे सितबंर माह में बारिश होने की संभावना नहीं है. इसके पीछे का कारण मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने बताया गया है. जिसके कारण मौसम में गर्मी भी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. वहीं आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. इसी वजह से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है.

11 फीसदी अधिक बारिश

इस बार प्रदेश में मानसून बीते महीने से एक्टिव नहीं है, लेकिन ओवरऑल बारिश देखी जाए तो इस बार प्रदेश में 11 फीसदी मानसूनी बारिश अधिक हो चुकी है. इस मानसून सीजन में प्रदेश में 1 जून से 1 सितंबर तक 376MM बारिश हुई है लेकिन प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 40 डिग्री पहुंचा तापमान, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया अपडेट