Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

राजस्थान तक

04 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 4 2023 7:32 AM)

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में एक बार फिर मौसम (Rajasthan Weather Update) करवट ले सकता है. आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश (Rain in Rajasthan) होने के आसार है. बारिश को लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अपडेट जारी किया है. एक बार फिर से वेदर सिस्टर बनने से प्रदेश में बारिश (Rajasthan […]

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश! मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Google CTA

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में एक बार फिर मौसम (Rajasthan Weather Update) करवट ले सकता है. आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश (Rain in Rajasthan) होने के आसार है. बारिश को लेकर मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अपडेट जारी किया है. एक बार फिर से वेदर सिस्टर बनने से प्रदेश में बारिश (Rajasthan Latest Weather Update) होने की संभावना बन गई है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सिस्टम एक्टिवेट होगा.

Read more!

मौसम विभाग के मुतातिक सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में बैक टू बैक कम दबाव के क्षेत्र बनने से राज्य के कुछ भागों में मानसून पुन: सक्रिय होने की संभावना है. वर्तमान में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटों में एक दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है.

इन हिस्सों में 6-7 सितंबर को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार  इस नए मानसून तंत्र के एक्टिव होने से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, उदयपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 6-7 सितंबर से मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 8 से 15 सितंबर के दौरान भी जारी रहने की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना

वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 8 से 9 सितंबर से छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है. सितंबर के तीसरे सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने से राज्य के कुछ भागों में मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है.