Rajasthan Weather: फरवरी के मध्य में राजस्थान का मौसम धीरे-धीरे सर्दी की पकड़ से बाहर निकलता नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग, जयपुर केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. 14 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव के संकेत नहीं हैं, हालांकि दिन के समय हल्की गर्माहट और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी
ADVERTISEMENT
पूरे राज्य में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी दोनों राजस्थान में फिलहाल कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमालयी क्षेत्र तक सीमित है, इसलिए राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क ही रहेगा. 14 फरवरी को राज्य के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहने की संभावना है. कोहरा या शीत लहर को लेकर किसी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.
14 फरवरी को तापमान का रुझान
- राज्य के प्रमुख शहरों और जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे कुछ अधिक दर्ज किया गया है.
- अजमेर में दिन का तापमान करीब 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि रात में तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है.
- जयपुर में 14 फरवरी को मौसम मुख्यतः साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
- अलवर में दिन का तापमान करीब 24 से 25 डिग्री और रात का तापमान लगभग 10 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है.
- सीकर में रातें अभी भी ठंडी हैं. यहां न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री और दिन का तापमान करीब 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.
- कोटा में दिन का तापमान लगभग 28 डिग्री और रात में 14 डिग्री के आसपास रह सकता है.
- चित्तौड़गढ़ और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.
पश्चिमी राजस्थान का हाल
- पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय गर्मी थोड़ी ज्यादा महसूस की जा सकती है.
- बाड़मेर में अधिकतम तापमान करीब 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रह सकता है.
- जैसलमेर में दिन का तापमान लगभग 27 से 28 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री के करीब रहने की संभावना है.
- जोधपुर शहर में 14 फरवरी को अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है.
- बीकानेर में दिन का तापमान करीब 26 से 27 डिग्री और रात में 12 डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है.
- चूरू और श्रीगंगानगर जैसे उत्तरी जिलों में रात का तापमान अपेक्षाकृत कम, 8 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है.
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 16 फरवरी तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. 17 फरवरी के बाद जयपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन 14 फरवरी को ऐसा कोई असर देखने को नहीं मिलेगा.
ADVERTISEMENT

