राजस्थान में बारिश होगी या नहीं? मौसम का बदला मिजाज, IMD का नया अपडेट आया

Rajasthan weather: राजस्थान में फिलहाल मौसम शुष्क है, जहां बाड़मेर में सबसे ज्यादा गर्मी और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है. 15 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 17 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर और बीकानेर संभाग में बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम बदलने के आसार हैं.

Rajasthan weather
Rajasthan weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan weather: राजस्थान में फरवरी के मध्य में मौसम ने करवट तो नहीं ली है, लेकिन दिन में हल्की गर्माहट और सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है. मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार 14 फरवरी तक राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है और 15 फरवरी को भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है 

Read more!

15 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी को पूरे राजस्थान में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई.

न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है 

हालांकि, 17 फरवरी के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ संभागों में हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है 

जिलेवार तापमान का हाल 

  • अजमेर में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • भीलवाड़ा में अधिकतम 29.4 डिग्री दर्ज किया गया.
  • वनस्थली में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा.
  • अलवर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ.
  • जयपुर में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • पिलानी में अधिकतम 27.5 और न्यूनतम 8.9 डिग्री रहा.
  • सीकर में अधिकतम 26.0 और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज हुआ.
  • कोटा में अधिकतम 28.8 और न्यूनतम 14.4 डिग्री रहा.
  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया.
  • डबोक में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा.
  • बाड़मेर में अधिकतम 33.0 और न्यूनतम 15.8 डिग्री दर्ज हुआ.
  • जवाई डैम (पाली) में अधिकतम 30.6 और न्यूनतम 12.6 डिग्री रहा.
  • जैसलमेर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 14.4 डिग्री दर्ज किया गया.
  • जोधपुर शहर में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 14.5 डिग्री रहा.
  • फलोदी में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 16.4 डिग्री दर्ज हुआ.
  • बीकानेर में अधिकतम 29.3 और न्यूनतम 14.1 डिग्री रहा.
  • चूरू में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 9.2 डिग्री दर्ज किया गया.
  • श्रीगंगानगर में अधिकतम 27.2 और न्यूनतम 11.5 डिग्री रहा.
  • माउंट आबू में अधिकतम 23.7 और न्यूनतम 8.3 डिग्री दर्ज हुआ.

इसके अलावा नागौर, डूंगरपुर, जालोर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनूं और पाली जैसे जिलों में भी तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर या आसपास बना हुआ है 

क्या है चेतावनी?

मौसम विभाग की ओर से 15 फरवरी तक किसी भी जिले में शीतलहर या कोहरे को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

जयपुर शहर में 15 फरवरी को मौसम मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है 

.

    follow google news