Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, 50Km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में बारिश का अलर्ट!

Rajasthan Weather: राजस्थान में 15 मार्च को मौसम बदलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बादल, मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan weather: राजस्थान में मार्च के बीच में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से खासकर उत्तर और पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम में हलचल देखने को मिल सकती है.

Read more!

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे हीटवेव से राहत बनी रहेगी.

राज्य में फिलहाल कैसा है मौसम

पिछले 24 घंटों के मौसम आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान अलवर और सीकर में 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. राज्य के अधिकांश इलाकों में हवा में नमी 20 से 70 प्रतिशत के बीच रही. बारिश के मामले में पिछले 24 घंटों में प्रदेश के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं हुई.

15 मार्च को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के उत्तरी भागों में बादल गरजने, हल्की आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है. इसके साथ ही गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता है.

इस दौरान कई जगहों पर अचानक तेज हवाएं भी चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

किन संभागों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के दैनिक पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च को राज्य के कई संभागों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना है. वहीं बीकानेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

इन जिलों में चल सकती हैं तेज हवाएं

मौसम विभाग ने कई जिलों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इनमें अजमेर, अलवर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर और खैरथल-तिजारा जैसे जिले शामिल हैं.

इसी तरह बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और नागौर में भी मौसम बदल सकता है और तेज हवा के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

इन शहरों में दर्ज हुआ तापमान

  • अजमेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20.1 डिग्री रहा.
  • भीलवाड़ा में अधिकतम 36 डिग्री दर्ज किया गया.
  • वनस्थली में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा और न्यूनतम 17.1 डिग्री रहा.
  • अलवर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री दर्ज हुआ.
  • जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 20.8 डिग्री रहा.
  • पिलानी में अधिकतम 34.2 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया.
  • सीकर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा.
  • कोटा में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 18.7 डिग्री दर्ज हुआ.
  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम 20.2 डिग्री रहा.
  • डबोक (उदयपुर) में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम 16.5 डिग्री दर्ज हुआ.
  • बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा.
  • जैसलमेर में अधिकतम 36.4 डिग्री और न्यूनतम 20.7 डिग्री दर्ज हुआ.
  • जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 19.7 डिग्री रहा.
  • फलौदी में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री दर्ज किया गया.
  • बीकानेर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री रहा.
  • चूरू में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 18.4 डिग्री दर्ज हुआ.
  • श्रीगंगानगर में अधिकतम 33.3 डिग्री और न्यूनतम 18.7 डिग्री दर्ज किया गया.
  • माउंट आबू में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा.

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मार्च के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में फिर से तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है.

हालांकि फिलहाल अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना जताई गई है, जिससे भीषण गर्मी से राहत बनी रह सकती है.

    follow google news