राजस्थान में 18 मार्च से फिर पलटेगा मौसम, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 16 और 17 मार्च को मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. हालांकि, 18 मार्च से एक नया ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बेहद अजीब बना हुआ है. एक ओर जहां रेगिस्तानी जिलों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं उत्तरी जिलों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी भी दर्ज की गई.

Read more!

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 16 मार्च 2026 को जारी बुलेटिन में बताया कि बीते 24 घंटों में जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा.

कौन से जिले में कितनी गर्मी?

पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 39.0 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है. इसके बाद फलोदी में 38.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.8 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री और जवाई डैम (पाली) में 37.4 डिग्री तापमान रहा.

प्रमुख शहरों की बात करें तो कोटा में 35.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, जोधपुर में 35.9 डिग्री, बीकानेर में 36.3 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, अजमेर में 35.0 डिग्री और जयपुर में 33.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. पहाड़ी स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा रहा जहां अधिकतम 27.6 डिग्री और न्यूनतम 17.2 डिग्री दर्ज हुआ.

न्यूनतम तापमान की बात करें तो अलवर में 10.3 डिग्री सेल्सियस प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा. जोधपुर में न्यूनतम 27.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 9.9 डिग्री अधिक था.

सामान्य से ऊपर चल रहा पारा

मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर सभी छह संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से "अप्रेशिएबली अबव नॉर्मल" यानी काफी ऊपर चल रहा है. न्यूनतम तापमान भी जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभागों में सामान्य से बहुत अधिक यानी "मार्केडली अबव नॉर्मल" दर्ज किया गया.

16 मार्च को शुष्क रहेगा पूरा राजस्थान

16 मार्च को पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. न पूर्वी राजस्थान में और न ही पश्चिमी राजस्थान में किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी की गई है. हीटवेव का भी कोई खतरा नहीं है. अगले दो-तीन दिन गर्मी जरूर रहेगी लेकिन आंधी-बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आगामी 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना जरूर जताई गई है.

17 मार्च को राहत नहीं, मौसम रहेगा शांत

17 मार्च को भी राज्य में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. हालांकि उसी रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने के लिए तैयार हो जाएगा.

18-21 मार्च को नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक

मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 21 मार्च के दौरान एक और नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में सक्रिय होगा. इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश होने की प्रबल संभावना है. 18 मार्च को जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 Kmph की झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

19 और 20 मार्च को इस विक्षोभ का सर्वाधिक असर दिखेगा. उस दौरान जोधपुर, बीकानेर के साथ-साथ अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी तेज आंधी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 21 मार्च को जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क हो जाएगा.

आगामी एक सप्ताह हीटवेव से राहत

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे हीटवेव से राहत बनी रहेगी. 

ये भी पढ़ें: सबसे सुरक्षित माने जाने वाली जोधपुर जेल से आए फोटो-वीडियो से मचा हड़कंप! तलाशी होने पर

    follow google news