राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17 अप्रैल को इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में तेज गर्मी के बीच 17 अप्रैल को मौसम बदलने की संभावना है. कुछ जिलों में तेज आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर जारी रहेगा और तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहेगा.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है, लेकिन 17 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अभी शुष्क मौसम बना हुआ है, जबकि तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है. हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में आंधी और हल्की बारिश राहत दे सकती है. 

Read more!

राज्य में अभी कैसा है मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों में पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई. पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दौसा में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा. 

17 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 

हालांकि, पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है और अधिकांश इलाके अब भी शुष्क ही रहेंगे.

पश्चिमी राजस्थान में तेज लू जैसे हालात

पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है, जो सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक है. इससे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा.

जिलों का तापमान 

  • जयपुर में अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 24.4 डिग्री रहा.
  • अजमेर में 38.8 और 22.3 डिग्री दर्ज किया गया.
  • कोटा में 41.1 और 24.2 डिग्री रहा.
  • चित्तौड़गढ़ में तापमान 41.6 और न्यूनतम 25.4 डिग्री दर्ज हुआ.
  • सीकर में 37.5 और 18.5 डिग्री रहा.
  • अलवर में 39.4 और 21.4 डिग्री दर्ज किया गया. 

पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो

  • बाड़मेर में 42.8 और 28.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
  • जैसलमेर में 41.7 और 26.0 डिग्री रहा.
  • जोधपुर में 41.4 और 24.8 डिग्री दर्ज हुआ.
  • बीकानेर में 40.6 और 26.7 डिग्री तापमान रहा.
  • श्रीगंगानगर में 40.7 और 22.6 डिग्री दर्ज किया गया. 

माउंट आबू में अपेक्षाकृत ठंडा मौसम रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री दर्ज किया गया. 

किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

17 अप्रैल को अलवर, डीग, झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़ और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी आंधी की संभावना जताई गई है. 

    follow google news