Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मौसम बदलेगा करवट! 2 अप्रैल को आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में 2 अप्रैल को मौसम बदलने वाला है. जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर सहित कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चल सकती हैं. 3-4 अप्रैल को मौसम और ज्यादा खराब होगा. लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है. पिछले 24 घंटों में जहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश और मेघगर्जन दर्ज हुआ, वहीं अब 2 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में दोपहर बाद आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. 

Read more!

2 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल को खासतौर पर जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है. इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं.  राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम आंशिक रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा असर

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 3 और 4 अप्रैल को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा), बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है. 

किन जिलों में कितना पारा

  • जयपुर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम 21.7 डिग्री दर्ज किया गया.
  • कोटा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री रहा.
  • अजमेर में अधिकतम 34.1 और न्यूनतम 20.0 डिग्री दर्ज हुआ.
  • भीलवाड़ा में तापमान 34.6 और न्यूनतम 21.0 डिग्री रहा.
  • अलवर में अधिकतम 34.2 और न्यूनतम 17.8 डिग्री दर्ज किया गया.
  • सीकर में अधिकतम तापमान 36.0 और न्यूनतम 18.8 डिग्री रहा.
  • चित्तौड़गढ़ में पारा 37.4 और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज हुआ.
  • जोधपुर में अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 21.1 डिग्री रहा.
  • बाड़मेर में अधिकतम 35.0 और न्यूनतम 22.6 डिग्री दर्ज हुआ.
  • जैसलमेर में अधिकतम 34.1 और न्यूनतम 20.8 डिग्री दर्ज किया गया.
  • बीकानेर में तापमान 34.8 और न्यूनतम 21.5 डिग्री रहा.
  • श्रीगंगानगर में अधिकतम 35.1 और न्यूनतम 18.0 डिग्री दर्ज हुआ.
  • माउंट आबू सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 14.1 डिग्री रहा. 

हीटवेव और चेतावनी की स्थिति

अच्छी बात यह है कि 2 अप्रैल को पूरे राजस्थान में किसी भी जिले में हीटवेव की कोई खास चेतावनी नहीं है. हालांकि मौसम में बदलाव के कारण कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखे अनाज और फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें. तेज हवा और बारिश से नुकसान हो सकता है. आम लोगों को भी सलाह दी गई है कि आंधी-तूफान के दौरान घर के अंदर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें.


 

    follow google news