राजस्थान में 2 मई को बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ मिलेगी राहत

राजस्थान में 2 मई को मौसम बदलने वाला है. दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद कई जिलों में आंधी, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है. इससे लोगों को हीटवेव से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने कई जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी है.

rajasthan
rajasthan

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान में मई की शुरुआत तेज गर्मी के बीच हो रही है, लेकिन अब मौसम करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2 मई को तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर होगी, लेकिन इसके साथ ही आंधी, तेज हवाएं और कई इलाकों में बारिश की संभावना भी बन रही है. यानी तपती गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं. 

Read more!

पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कई जगहों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान जयपुर में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा. 

2 मई को कैसा रहेगा मौसम

अब अगर 2 मई के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोपहर बाद मौसम बदलने लगेगा. कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. 

बारिश की संभावना खासतौर पर जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग में बनी हुई है. वहीं बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है. 

कितना रहेगा तापमान!

अगर अलग-अलग जिलों के तापमान पर नजर डालें तो जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 40.8 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ. अजमेर में तापमान 39.8 डिग्री तक पहुंचा, जबकि भीलवाड़ा में 40.6 डिग्री रहा. अलवर में 40.2 डिग्री और कोटा में 41.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि जैसलमेर में 44.0 डिग्री और बीकानेर में 42.2 डिग्री रहा. चूरू में तापमान 42.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 41.0 डिग्री तक पहुंचा. वहीं जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान करीब 40.5 डिग्री दर्ज किया गया. 

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर में करीब 22 डिग्री, पिलानी में 23.2 डिग्री, कोटा में 25.1 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 28.6 डिग्री तक दर्ज किया गया. वहीं माउंट आबू जैसे हिल स्टेशन पर तापमान 20.6 डिग्री के आसपास रहा, जो राज्य में सबसे कम में शामिल है. 

कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को ज्यादातर जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन तेज हवाओं और गरज-चमक के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. खासतौर पर अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, सीकर, करौली जैसे जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. 

    follow google news