Rajasthan Weather: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज! 3 अप्रैल को इन जिलों में गरज-चमक और तूफानी बारिश का खतरा

Rajasthan weather: राजस्थान में 3 अप्रैल को मौसम बदलने वाला है. कई जिलों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान सामान्य रहेगा और लू की संभावना नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सक्रिय रहेगा, इसलिए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan weather: राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 3 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि जहां एक तरफ तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम अचानक बदल सकता है. 

Read more!

3 अप्रैल को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और बीकानेर-जोद्धपुर संभाग के कई जिलों में मौसम सक्रिय रहेगा. इन इलाकों में मेघगर्जन, बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे किसानों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

हीटवेव से राहत लेकिन मौसम रहेगा अस्थिर

अच्छी खबर यह है कि आगामी एक सप्ताह तक राज्य में हीटवेव (लू) की कोई संभावना नहीं है. हालांकि मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा और बीच-बीच में आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है. 

राज्य के प्रमुख जिलों का तापमान (हालिया आंकड़े)

  • जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 33.6°C और न्यूनतम 25.6°C दर्ज हुआ
  • अलवर में अधिकतम तापमान 35.0°C और न्यूनतम 19.2°C रहा
  • कोटा में अधिकतम तापमान 35.8°C और न्यूनतम 22.0°C रिकॉर्ड किया गया
  • चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज हुआ
  • जोधपुर में अधिकतम 35.4°C और न्यूनतम 23.5°C रहा
  • बीकानेर में अधिकतम 35.4°C और न्यूनतम 23.5°C दर्ज हुआ
  • जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.5°C और न्यूनतम 21.8°C रहा
  • श्रीगंगानगर में अधिकतम 32.4°C और न्यूनतम 20.0°C दर्ज हुआ
  • सीकर में अधिकतम 33.6°C और न्यूनतम 22.5°C रहा
  • पाली (जवाई बांध क्षेत्र) में अधिकतम 35.4°C और न्यूनतम 21.6°C दर्ज हुआ

किन जिलों में ज्यादा असर?

3 अप्रैल को खासतौर पर इन जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा अधिक है. 

  • जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर
  • जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर
  • भरतपुर, दौसा, अलवर, सीकर

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी ईरान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान पर पड़ रहा है. इसके साथ ही राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है. 

    follow google news